फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND Vs AUS :Virat Kohli once again angry during 4th test in ranchi

कोहली ने कंगारुओं को दिया अनोखे अंदाज में जवाब!

Sun, 19 Mar 2017 09:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 19 Mar 2017 09:05 PM IST
विज्ञापन
IND Vs AUS :Virat Kohli once again angry during 4th test in ranchi
विराट कोहली

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए थे। दाहिने कंधे में चोट गंभीर थी इसलिए उन्हें एक दिन मैदान से बाहर गुजारना पड़ा। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में लंबे समय बाद वापसी करने वाले ग्लैन मैक्सवेल ने तीसरे दिन फील्डिंग के दौरान विराट की कंधे की चोट का मजाक उड़ाया। 

विज्ञापन


मैैच के चौथे दिन जब टीम इंडिया पहली पारी के आधार पर 152 रन की बढ़त के साथ मैदान में उतरी तो विराट कोहली एक बार फिर अपने रंग में नजर आए। विराट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को चिढाने का कोई मौका हाथ से खाली नहीं जाने दिया। दूसरी पारी में कंगारू टीम के उपकप्तान डेविड वार्नर जडेजा की गेंद पर सस्ते में पवेलियन लौटे। तब विराट ने अपनी चोट का मजाक उड़ाने का बदला ले लिया। 
विज्ञापन


वॉर्नर 14 रन के निजी योग पर खेल रहे थे तो उन्हें जडेजा ने बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। वॉर्नर जब पवेलियन की ओर जा रहे थे उस समय कोहली अपना चोटिल कंधा पकड़े हुए वॉर्नर को कुछ बोल रहे थे लेकिन वॉर्नर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी और वह चुपचाप पवेलियन लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed