फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Under 19 World Cup Final stats records, Highest Total, Best Batter Bowler player of the tournament

U19 WC: उदय सहारन के नाम सर्वाधिक रन तो इस अफ्रीकी गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट, देखें कुछ दिलचस्प आंकड़े

Mon, 12 Feb 2024 11:02 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Feb 2024 11:02 AM IST
सार

उदय ने टूर्नामेंट में सात पारियों में 56.71 की औसत से 397 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 77.69 का रहा। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। टूर्नामेंट के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज रहे।

विज्ञापन
IND vs AUS Under 19 World Cup Final stats records, Highest Total, Best Batter Bowler player of the tournament
उदय, मफाका और मुशीर - फोटो : ICC

विस्तार

अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में भारत को हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया को 79 रन से हरा दिया। भारत भले ही खिताब नहीं जीत पाया हो, लेकिन टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। चाहे वह बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी भारतीय युवा खिलाड़ियों ने मिले मौके का जमकर फायदा उठाया और दुनिया के सामने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ियों का इसका इनाम नहीं मिला। फाइनल में तीन विकेट लिए महली बियर्डमैन प्लेयर ऑफ द मैच रहे, जबकि दक्षिण अफ्रीका के क्वेना मफाका प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। मफाका की सबसे बड़ी चुनौती भारत के कप्तान उदय सहारन थे, जो टूर्नामेंट के हाईएस्ट रन स्कोरर रहे। 
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन
उदय ने टूर्नामेंट में सात पारियों में 56.71 की औसत से 397 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 77.69 का रहा। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक जड़े। टूर्नामेंट के शीर्ष 10 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज रहे। उदय के अलावा मुशीर खान ने सात पारियों में  360 रन बनाए और वह लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। इसके अलावा सचिन धस ने सात पारियों में 304 रन (पांचवां स्थान) और आदर्श सिंह ने सात पारियों में 238 रन बनाए। 

अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन
खिलाड़ी पारी रन औसत 100 50
उदय सहारन (IND) 7 397 56.71 1 3
मुशीर खान (IND) 7 360 60.00 2 1
हैरी डिक्सन (AUS) 7 309 44.14 - 3
ह्यू वेबगेन (AUS) 7 304 50.66 1 1
सचिन धस (IND) 7 303 60.60 1 1
लहुआन ड्री प्रिटोरियस (SA) 6 287 57.40 - 3
शाहजेब खान (PAK) 6 264 52.80 1 1
जेमी डंक (SCO) 4 263 65.75 - 3
आदर्श सिंह (IND) 7 238 34.00 - 2
अरिफुल इस्लाम (BAN) 5 230 57.50 1 1
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर
टूर्नामेंट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर न्यूजीलैंड के स्नेहित रेड्डी के नाम रहा। उन्होंने नेपाल के खिलाफ 125 गेंद में 147 रन की पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के जड़े थे। वहीं, दूसरे नंबर पर मुशीर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 गेंद में 131 रन बनाए थे। इनमें 13 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के जेवेल एंड्रयू रहे। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 96 गेंद में 130 रन बनाए थे।

अंडर-19 विश्व कप 2024 में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर
खिलाड़ी रन गेंद खिलाफ
स्नेहिथ रेड्डी (NZ) 147* 125 नेपाल
मुशीर खान (IND) 131 126 न्यूजीलैंड
जेवेल एंड्रयू (SA) 130 96 दक्षिण अफ्रीका
ह्यू वेबगेन (AUS) 120 126 इंग्लैंड
मुशीर खान (IND) 118 106 आयरलैंड
सचिन धस (IND) 116 101 नेपाल
अर्शिन कुल्कर्णी (IND) 108 118 यूएसए
विज्ञापन

टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक और छक्के
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा शतक मुशीर ने लगाए। उन्होंने दो शतक जड़े और इसके अलावा एक अर्धशतक भी लगाया। वहीं, भारतीय कप्तान उदय और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ह्यू वेबगेन समेत कई खिलाड़ियों ने एक-एक शतक लगाया। अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा छक्के दक्षिण अफ्रीका के स्टीव स्टॉक ने लगाए। उन्होंने 11 छक्के जड़े, जबकि भारत के मुशीर और दक्षिण अफ्रीका के ही डेवान मराइस आठ-आठ छक्कों के साथ लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। सचिन धस और पाकिस्तान के शाजैब खान सात-सात छक्के के साथ लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
गेंदबाजी की बात करें तो टूर्नामेंट में शीर्ष-10 विकेट लेने वालों में भारत के तीन गेंदबाज रहे। दक्षिण अफ्रीका के मफाका 21 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। इसके अलावा भारत के बाएं हाथ के स्पिनर सौमी पांडे और पाकिस्तान के उबैद शाह 18-18 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। इंग्लैंड के ताजीम अली और ऑस्ट्रेलिया के कैलम वाइडलर 14-14 विकेट के साथ लिस्ट में तीसरे नंबर पर रहे। भारत के नमन तिवारी 12 विकेट के साथ आठवें और राज लिम्बानी 11 विकेट के साथ नौवें स्थान पर रहे।

अंडर-19 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ
गेंदबाजी
इकोनॉमी
क्वेन मफाका (SA) 6 21 6/21 3.81
सौमी पांडे (IND) 7 18 4/19 2.68
उबैद शाह (PAK) 6 18 5/44 4.12
ताजीम अली (ENG) 4 14 7/29 3.56
कैलम वाइडलर (AUS) 6 14 4/17 3.79
टॉम स्ट्रेकर (AUS) 6 13 6/24 3.27
नमन तिवारी (IND) 6 12 4/20 5.17
विश्वा लाहिरू (SL) 5 11 3/19 3.11
राज लिम्बानी (IND) 6 11 3/38 3.87
नाथन एडवर्ड्स (WI) 5 11 3/28 4.61

सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर
सर्वश्रेष्ठ बॉलिंग फिगर इंग्लैंड के ताजीम के नाम रहा। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 29 रन देकर सात विकेट झटके थे। वहीं, अफ्रीकी मफाका ने श्रीलंका के खिलाफ 21 रन देकर छह विकेट झटके और वह दूसरे स्थान पर रहे। ऑस्ट्रेलिया के टॉम स्ट्रेकर पाकिस्तान के खिलाफ 24 रन देकर छह विकेट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। भारत का कोई खिलाड़ी शीर्ष 10 में नहीं है। सौमी पांडे 14वें स्थान पर हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 रन देकर चार विकेट झटके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed