फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS Test Highlights BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates

IND vs AUS: बारिश ने बिगाड़ा खेल, गाबा में 12 साल बाद ड्रॉ हुआ कोई टेस्ट, भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से बराबर

Wed, 18 Dec 2024 12:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Dec 2024 12:39 PM IST
सार

ब्रिस्बेन में नवंबर 2012 के बाद यह पहली बार है जब कोई टेस्ट ड्रॉ हुआ है। इससे पहले नवंबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था। उसके और इस टेस्ट मैच के बीच 11 टेस्ट हुए और हार-जीत में सभी के नतीजे निकले।

विज्ञापन
IND vs AUS Test Highlights BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 275 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए आठ रन बना लिए थे। हालांकि, इसके बाद बारिश ने आगे का खेल नहीं होने दिया और दोनों कप्तानों ने मैच को ड्रॉ पर समाप्त करने का फैसला लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 260 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में 185 रन की बढ़त हासिल थी। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 89 रन बनाए थे और उनकी कुल बढ़त 274 रन की हुई थी।
विज्ञापन


यह पूरा मैच बारिश से बाधित रहा और बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो पाया था। दूसरे दिन को छोड़ दें तो बाकी चार दिन बारिश ने खलल डाला। ब्रिस्बेन में नवंबर 2012 के बाद यह पहली बार है जब कोई टेस्ट ड्रॉ हुआ है। इससे पहले नवंबर 2012 में ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया टेस्ट ड्रॉ रहा था। उसके और इस टेस्ट मैच के बीच 11 टेस्ट हुए और हार-जीत में सभी के नतीजे निकले। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। चौथा टेस्ट 26 दिसंबर से मेलबर्न में खेला जाएगा। इसे बॉक्सिंग डे टेस्ट भी कहा जाता है।
विज्ञापन


IND vs AUS Test Highlights BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates
बुमराह - फोटो : BCCI
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी
जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए आई तो वह रन बनाने की हड़बड़ाहट में दिखे। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 33 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (8) और मार्नस लाबुशेन (1) को आउट किया। इसके बाद आकाश दीप ने नाथन मैकस्वीनी (4) और मिचेल मार्श (2) को आउट किया। सिराज ने स्टीव स्मिथ (4) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम पवेलियन भेज दी। ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने छठे विकेट के लिए 27 रन की साझेदारी की। हेड को सिराज ने विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। वह 17 रन बना सके। 85 पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका कमिंस के रूप में लगा और 89 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की ओर पारी घोषित की गई। कैरी 20 रन बनाकर नाबाद रहे। स्टार्क दो रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने तीन विकेट लिए। वहीं, सिराज और आकाश को दो-दो विकेट मिले।

IND vs AUS Test Highlights BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates
बुमराह-आकाश - फोटो : BCCI
भारत की पहली पारी
भारत ने बुधवार को नौ विकेट पर 252 रन से आगे खेलना शुरू किया और सुबह 260 रन पर पूरी टीम सिमट गई। आकाश दीप 31 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद बारिश की वजह से करीब दो घंटे खेल बाधित रहा। भारतीय टीम ने मंगलवार को ही फॉलोऑन बचा लिया था। 246 रन बनाते ही भारतीय टीम फॉलोऑन खेलने से बच गई थी। यशस्वी चार रन, गिल एक रन, विराट तीन रन और पंत नौ रन बनाकर आउट हुए थे। रोहित 10 रन बनाकर कमिंस का शिकार बने। इसके बाद राहुल ने जडेजा के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई। राहुल शतक से चूक गए और 139 गेंद में आठ चौके की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद नीतीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा ने सातवें विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी निभाई। नीतीश 16 रन बनाकर कमिंस की गेंद पर बोल्ड हो गए। वहीं, सिराज एक रन बना सके। वहीं, दूसरे छोर पर मौजूद जडेजा ने टेस्ट करियर का 22वां अर्धशतक लगाया। वह नौवें विकेट के रूप में आउट हुए। उन्हें कमिंस ने मार्श के हाथों कैच कराया। जडेजा ने 123 गेंद में सात चौके और एक छक्के की मदद से 77 रन की पारी खेली। इसके बाद बुमराह और आकाश ने हिम्मत दिखाई और भारत को फॉलोऑन खेलने से बचा लिया। दोनों के बीच 10वें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। 
विज्ञापन

IND vs AUS Test Highlights BGT 2024 India vs Australia 3rd Test Day 5 Match Gabba Scorecard Result Updates
स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए। हेड ने टेस्ट करियर का नौवां और स्मिथ ने 33वां शतक जड़ा। स्मिथ 190 गेंद पर 12 चौके की मदद से 101 रन और हेड 160 गेंद पर 18 चौके की मदद से 152 रन बनाकर आउट हुए। बुमराह ने उस्मान ख्वाजा (21) और नाथन मैकस्वीनी (9) को आउट कर शुरुआती दो झटके दिए। इसके बाद नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (12) को पवेलियन भेजा था। हालांकि, इसके बाद स्टीव स्मिथ और ट्रेविस हेड ने दूसरे सत्र में कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी निभाई। मिचेल मार्श पांच रन और कप्तान पैट कमिंस 20 रन बनाकर आउट हुए।

कमिंस ने सातवें विकेट के लिए कैरी के साथ 58 रन की साझेदारी निभाई थी। एलेक्स कैरी ने अर्धशतक जमाया। मिचेल स्टार्क को बुमराह ने तो नाथन लियोन को सिराज ने आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने कैरी को आउट कर ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर अपना पहला विकेट लिया। स्टार्क ने 18 तो लियोन ने दो रन बनाए। कैरी ने 88 गेंद में सात चौके और दो छक्के की मदद से 70 रन की पारी खेली। बुमराह ने छह विकेट झटके। वहीं, सिराज को दो विकेट मिले। आकाश दीप और नीतीश को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed