फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Steve Smith Will not open in test series vs India; Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy

IND vs AUS: भारत से डरे स्टीव स्मिथ! टेस्ट सीरीज में नहीं करेंगे ओपनिंग; यह स्टार ऑलराउंडर भी BGT से हुआ बाहर

Mon, 14 Oct 2024 10:43 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 14 Oct 2024 10:43 AM IST
सार

दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह जानकारी दी है कि वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में ओपनिंग करने के इच्छुक नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इसकी पुष्टि कर दी है कि स्मिथ भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith Will not open in test series vs India; Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy
कैमरन ग्रीन और स्टीव स्मिथ - फोटो : CA Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर दिसंबर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इसे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के नाम से भी जाना जाता है और इस पर फिलहाल टीम इंडिया का कब्जा है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के इस पर कब्जा जमाने के इरादे को तब झटका लगा, जब दो-दो खिलाड़ियों को लेकर आए इस अपडेट ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को हिला कर रख दिया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें निचली रीढ़ में बैक स्ट्रेस की समस्या है।
विज्ञापन


वहीं, दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को यह जानकारी दी है कि वह भारत के खिलाफ आगामी सीरीज में ओपनिंग करने के इच्छुक नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली ने इसकी पुष्टि कर दी है कि स्मिथ भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में ओपनिंग नहीं करेंगे। बेली ने बताया कि ग्रीन बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर को लेकर हो रही सर्जरी की वजह से छह महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। ऐसे में अब ग्रीन के आईपीएल 2025 में खेलने पर भी संशय है। 
विज्ञापन

कैमरन ग्रीन कराएंगे सर्जरी

IND vs AUS: Steve Smith Will not open in test series vs India; Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy
कैमरन ग्रीन - फोटो : IPL/BCCI
इस चोट से उबरने का मतलब है कि ग्रीन अगले साल फरवरी में श्रीलंका के टेस्ट दौरे और चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो जाएंगे। सितंबर में ग्रीन को पीठ में चोट लगी थी और बाद में स्कैन में बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर की पुष्टि हुई थी। हालांकि, अब उन्होंने सर्जरी कराने का विकल्प चुना है जो उन्हें आगामी कुछ महत्वपूर्ण सीरीज से बाहर कर देगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि वह फिलहाल सर्जरी से गुजरेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि भविष्य में यह परेशानी दोबारा न हो। एक हफ्ते तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से चली चर्चा के बाद ग्रीन को फैसला करना था कि क्या वह सर्जरी का विकल्प चुनेंगे, जिससे उनका करियर पटरी पर आ सके, या फिर इसी तरह जारी रखेंगे। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इसी तरह के बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से गुजर चुके हैं। हालांकि, सर्जरी और करीब एक साल के रिहैब के बाद बुमराह ने वापसी की थी। अगर ग्रीन भी सर्जरी की जगह रिहैबिलिटेशन को चुनते तो वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर बल्लेबाज खेलते।

कमिंस और कोच से बात कर चुके स्मिथ

IND vs AUS: Steve Smith Will not open in test series vs India; Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy
स्टीव स्मिथ और बुमराह - फोटो : Twitter
डेविड वॉर्नर के संन्यास के बाद खुद को ओपनर के तौर पर प्रमोट करने वाले स्मिथ अब फिर से चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करेंगे, जहां 111 पारियों में उनका औसत 61.51 का रहा है। बेली ने खुलासा किया कि कप्तान पैट कमिंस और कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड पहले ही स्मिथ के साथ इस बारे में बात कर चुके हैं। बेली ने कहा, 'पैट, एंड्रयू (मैकडॉनल्ड्स) और स्मिथ इस मामले पर चर्चा कर चुके हैं। स्टीव ने ओपनिंग से अपने नैचुरल बैटिंग पोजिशन पर वापस जाने की इच्छा व्यक्त की थी। पैट और एंड्रयू ने पुष्टि की है कि वह आगे इस बात का ध्यान रखेंगे।'
विज्ञापन

स्मिथ का ओपनिंग करते हुए रिकॉर्ड

IND vs AUS: Steve Smith Will not open in test series vs India; Cameron Green out of Border Gavaskar Trophy
स्टीव स्मिथ - फोटो : ICC
स्मिथ ने ओपनिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए आठ पारियां खेलीं और कुल 171 रन बनाए। ओपनिंग करते हुए स्मिथ कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। अब ऑस्ट्रेलिया के लिए मुश्किल चुनौती इस बात की है कि उन्हें एक महीने के अंदर किसी अच्छे ओपनर को चुनना होगा जो वॉर्नर की जगह भर सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए सफेद गेंद के प्रारूप में ओपनिंग करने वाले ट्रेविस हेड पहले ही पुष्टि कर चुके हैं कि उन्हें टेस्ट में ओपनिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए कई सलामी बल्लेबाजों को चुना है। कैमरन बैनक्रॉफ्ट, मार्कस हैरिस और युवा सैम कोंस्टास के बीच ओपनिंग को लेकर जंग है। तथ्य यह भी है कि कैमरन ग्रीन टेस्ट में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहे थे और अब उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की उस स्थान पर वापसी हो सकती है। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सोमवार को भारत ए के खिलाफ अपनी ए टीम घोषित की। 

टूर मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया-ए टीम: नाथन मैकस्वीनी (कप्तान), कैमरून बैनक्रॉफ्ट, स्कॉट बोलैंड, जॉर्डन बकिंघम, कूपर कोनोली, ओली डेविस, मार्कस हैरिस, सैम कोंस्टास, नाथन मैकएंड्रू, माइकल नेसर, टॉड मर्फी, फर्गस ओ'नील, जिमी पीरसन, जोश फिलिप, कोरी रोचिसियोली, मार्क स्टेकेटी और ब्यू वेबस्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed