फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Steve Smith said there is difference between not being able to score runs and being out of form

IND vs AUS: शतकीय पारी के बाद आया स्टीव स्मिथ का बयान, कहा- रन नहीं बना पाने और फॉर्म से बाहर होने में अंतर है

Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 27 Dec 2024 06:38 PM IST
सार

मेलबर्न की पहली पारी में स्मिथ ने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। इस सीरीज में यह स्मिथ का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन में शतकीय पारी खेली थी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Steve Smith said there is difference between not being able to score runs and being out of form
स्टीव स्मिथ - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे टेस्ट के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने अपने करियर का 34वां शतक जड़ा। इसी के साथ वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 18 महीने के अंतराल के बाद एक सप्ताह में दो शतक लगाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
Trending Videos

स्मिथ का बयान
मेलबर्न की पहली पारी में स्मिथ ने 197 गेंद में 13 चौके और तीन छक्के की मदद से 140 रन बनाए। इस सीरीज में यह स्मिथ का दूसरा शतक है। इससे पहले उन्होंने ब्रिस्बेन में शतकीय पारी खेली थी। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद स्मिथ ने कहा- कभी-कभी आप गेंद पर अच्छी तरह से शॉट लगा सकते हैं जो मुझे लगता है कि मैंने आप सभी से तब कहा था जब मैं रन नहीं बना रहा था। मुझे वास्तव में ऐसा लग रहा था कि मैं काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। और मुझे लगता है कि फॉर्म से बाहर होने और रन नहीं बना पाने में अंतर है। मुझे लगा कि मैं गेंद को अच्छी तरह से मार रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक
स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट में अब तक 43 पारियों में 11 शतक जड़े हैं। इस मामले में दूसरे स्थान पर रूट हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 55 पारियों में 10 शतक लगाए हैं। सर गैरी सोबर्स ने भारत के खिलाफ मात्र 30 पारियों में आठ शतक जड़े थे। वहीं, महान सर विवियन रिचर्ड्स ने 41 पारियों में आठ शतक लगाए थे। रिकी पोंटिंग भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ 51 टेस्ट पारियों में आठ शतक जड़े थे।
विज्ञापन

'आत्मविश्वास जरूरी है'
स्मिथ का मानना है कि खिलाड़ियों को खुद पर भरोसा रखना होगा। उन्होंने आगे कहा- मेरा मतलब है कि आपको भरोसा रखना होगा। आप जो करने की कोशिश कर रहे हैं, उस पर आपको थोड़ा भरोसा रखना होगा। मैं अब तक काफी समय से खेल रहा हूं और मुझे पता है कि उतार-चढ़ाव हो सकते हैं, पर थोड़ा भरोसा रखिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed