फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Rohit Sharma to join India squad in Perth on Sunday know details

IND vs AUS: पर्थ टेस्ट से पहले भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी, इस दिन टीम से जुड़ेंगे रोहित शर्मा

Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 21 Nov 2024 05:29 PM IST
सार

इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वह 24 नवंबर (रविवार) को भारतीय टीम से जुड़ेंगे, यानी इस मुकाबले के तीसरे दिन वह पर्थ में दिखेंगे। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को दी।

विज्ञापन
IND vs AUS: Rohit Sharma to join India squad in Perth on Sunday know details
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पर्थ में पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच से ठीक पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। वह 24 नवंबर (रविवार) को भारतीय टीम से जुड़ेंगे, यानी इस मुकाबले के तीसरे दिन वह पर्थ में दिखेंगे। इसकी जानकारी समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को दी। बता दें कि, हिटमैन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं गए थे। 15 नवंबर को उनकी पत्नी रितिका ने दूसरे बच्चे को जन्म को दिया था।
विज्ञापन

पहले टेस्ट में खेलेंगे रोहित?
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में शुक्रवार से खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे। चूंकि वह इस मुकाबले के तीसरे दिन टीम से जुड़ेंगे, ऐसे में दिग्गज दूसरे टेस्ट में खेलते दिखेंगे। यह मुकाबला छह दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। पीटीआई को बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "रोहित पहले टेस्ट के तीसरे दिन पर्थ पहुंचेंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह संभालेंगे कप्तानी
रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेज गेंदबाज ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि कोच और टीम प्रबंधन ने पहले ही टीम का नेतृत्व करने के लेकर उन्हें अवगत करा दिया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उनकी रोहित से इस विषय में पहले बात हो चुकी है।
विज्ञापन

कड़वी यादों को भुलाना चाहेगी भारतीय टीम
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिहाज से भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। फाइनल में पहुंचने के लिए उन्हें हर हाल में चारों मुकाबले जीतने होंगे और एक टेस्ट ड्रॉ कराना होगा। मालूम हो कि, हाल ही में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के हाथों घरेलू जमीन पर 0-3 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत पुरानी यादों को पीछे छोड़कर नई शुरुआत करना चाहेगी। बुमराह से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से सीख लेनी होगी, लेकिन हम इस भार को लिए नहीं रह सकते हैं। यहां परिस्थिति अलग है और आपको अलग नतीजे की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed