फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Mark Taylor taunt on Indian Pitches, described every pitch of IND-AUS Test series very bad

IND vs AUS: इंदौर की पिच पर उठे सवाल तो मार्क टेलर ने कसा तंज, टेस्ट सीरीज की हर पिच को बेहद खराब बताया

Sat, 04 Mar 2023 09:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Mar 2023 09:21 PM IST
सार

टेलर ने कहा कि मैं मैच रेफरी के इंदौर पिच को खराब करार दिए जाने से सहमत हूं। मेरा मानना है कि शृंखला की तीन मैचों की पिच खराब रहीं और इंदौर इसमें सबसे खराब रही।

विज्ञापन
IND vs AUS: Mark Taylor taunt on Indian Pitches, described every pitch of IND-AUS Test series very bad
मार्क टेलर

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मौजूदा टेस्ट शृंखला के पहले तीन मैचों में इस्तेमाल की गई पिच को बेहद खराब बताया है। उनका कहना है कि इन पिचों के निर्माण में चालबाजी की गई है।
विज्ञापन


भारत चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। चौथा मैच अहमदाबाद में खेला जाना है। नागपुर और दिल्ली में हुए मैचों की पिच को आईसीसी ने औसत दर्जे की करार दिया था लेकिन इंदौर की पिच को मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने खराब करार दिया है।
विज्ञापन


टेलर ने कहा कि मैं मैच रेफरी के इंदौर पिच को खराब करार दिए जाने से सहमत हूं। मेरा मानना है कि सीरीज की तीन मैचों की पिच खराब रहीं और इंदौर इसमें सबसे खराब रही। चौथे-पांचवें दिन पिच पर गेंद का घुमाव समझ में आता है लेकिन पहले दिन ऐसा होना इस बात का संकेत है कि पिच सही तरह से तैयार नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed