{"_id":"6677f7bc14b94a97ed00fa76","slug":"ind-vs-aus-live-streaming-telecast-t20-world-cup-super-8-when-where-and-how-to-watch-india-vs-australia-2024-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Live Streaming: सेमीफाइनल पर भारत की नजर, ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Live Streaming: सेमीफाइनल पर भारत की नजर, ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला, जानें कब-कहां देखें लाइव मैच
Mon, 24 Jun 2024 01:00 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:00 PM IST
सार
India vs Australia (IND vs AUS) T20 World Cup 2024 Live Streaming, Telecast: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 19 मैच भारत और 11 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम का सोमवार को ऑस्ट्रेलिया से होगा। सुपर-8 का यह मुकाबला सेंट लूसिया के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2024 में पहली बार आमने-सामने होंगी। भारत अपनी जीत की लय को बरकरार रखने के लिए उतरेगा जबकि ऑस्ट्रेलिया अपने आखिरी मैच में भारत को हराकर सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखना चाहेगी।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-मिचेल स्टार्क
- फोटो : ICC/T20 World Cup
ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो का मुकाबला
रविवार को अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 21 रनों से हराकर सेमीफाइनल के लिए दावा ठोक दिया। अब उन्हें अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। अगर इस मैच में वह बड़े अंतर से जीतते हैं तो उनका नेट रनरेट सुधर जाएगा और उनके खाते में चार अंक हो जाएंगे। वहीं, दूसरी तरफ भारत को हर हाल में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। इससे ऑस्ट्रेलिया के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद मजबूत हो जाएगी।

भारत का पलड़ा भारी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 19 मैच भारत और 11 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। वहीं, टी20 विश्व कप की बात करें तो भारत ने तीन मैचों में जीत हासिल की है जबकि ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ दो मुकाबलों में जीत का स्वाद चखा है। ऐसे में भारत अपने जीत के रथ को बरकरार रखना चाहेगा।

विराट कोहली-पैट कमिंस
- फोटो : ICC/T20 World Cup
बहरहाल, हम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
कब है भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला 24 जून यानी सोमवार को खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मैच ग्रॉस आइलेट के डैरन सैमी राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सुपर-8 मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े सात बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास टी20 विश्व कप 2024 के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा। वहीं, डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में भारत के मैचों के अलावा सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला देख सकेंगे।
फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेने पड़ेंगे। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।

रोहित-मार्श
- फोटो : ICC/T20 World Cup
टी20 विश्व कप 2024 के लिए दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेट कीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), एश्टन एगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वॉर्नर , एडम जैम्पा।