फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS India and Australia World Cup match in Chennai after 36 years head to head records stats

IND vs AUS: चेन्नई में 36 साल बाद भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का मैच, कंगारूओं के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड

Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 08 Oct 2023 12:47 AM IST
सार

IND vs AUS India and Australia Head to Head Records: भारत को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर सबसे यादगार जीत 2011 में मिली थी। तब टीम ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की थी और फिर श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीत लिया था।

विज्ञापन
IND vs AUS India and Australia World Cup match in Chennai after 36 years head to head records stats
रोहित शर्मा और पैट कमिंस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम वनडे विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत रविवार (आठ अक्तूबर) को करेगी। उसे अपने पहले मैच में पांच बार की विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमें पिछले महीने तीन वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने हुई थीं। तब भारत ने 2-1 से सीरीज को अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें वनडे क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगी। विश्व कप में यह दोनों के बीच कुल 13वां मुकाबला होगा।
विज्ञापन


भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप में अब तक सिर्फ चार मैचों में जीत मिली है। वहीं, आठ बार हार का सामना करना पड़ा है। चार जीत की बात करें तो 1983, 1987, 2011 और 2019 में भारत ने पांच बार की चैंपियन टीम को हराया है। दोनों के बीच 2003 विश्व कप का फाइनल और 2015 विश्व कप का सेमीफाइनल भी खेला गया था। दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

IND vs AUS India and Australia World Cup match in Chennai after 36 years head to head records stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
2011 में मिली थी यादगार जीत
भारत को विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर सबसे यादगार जीत 2011 में मिली थी। तब टीम ने क्वार्टर फाइनल में जीत हासिल की थी और फिर श्रीलंका को हराकर विश्व कप जीत लिया था। चेन्नई में दोनों टीमों के बीच विश्व कप में दूसरी बार मुकाबला होगा। 1987 विश्व कप में जब इस मैदगान पर दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं तब ऑस्ट्रेलिया ने एक रन से जीत हासिल की थी।

चेन्नई में दोनों टीमों के बीच चौथा मुकाबला
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें चेन्नई में चौथी बार आमने-सामने होंगी। पहली बार दोनों के बीच 1987 के विश्व कप में यहां मुकाबला हुआ था। तब कंगारूओं ने एक रन से मैच को जीता था। उसके बाद 2017 में टीम इंडिया ने 26 रन से जीत हासिल की। इस साल जब मार्च में दोनों के बीच यहां मुकाबला हुआ था तब ऑस्ट्रेलिया ने 21 रन से मैच को जीता था।

IND vs AUS India and Australia World Cup match in Chennai after 36 years head to head records stats
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे में भारत-ऑस्ट्रेलिया का हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह 150वां वनडे होगा। इस दौरान कंगारूओं का पलड़ा भारी रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने 83 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं, भारत को 56 मैचों में सफलता मिली है। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs AUS India and Australia World Cup match in Chennai after 36 years head to head records stats
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप के लिए दोनों टीमें
ऑस्ट्रेलिया:
पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, शॉन एबॉट, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, मिचेल स्टार्क।

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन ,सूर्यकुमार यादव।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed