फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: 'Convinced him to stay till pink ball test', reveals captain Rohit Sharma on Ashwin's retirement

IND vs AUS: 'पिंक बॉल टेस्ट तक रुकने के लिए मनाया था', अश्विन के संन्यास को लेकर कप्तान रोहित शर्मा का खुलासा

Wed, 18 Dec 2024 12:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 18 Dec 2024 12:06 PM IST
सार

अश्विन के संन्यास लेने वाले फैसले के बाद रोहित ने खुलासा किया कि उन्हें अश्विन के फैसले के बारे में तब पता चला जब वह पर्थ पहुंचे थे। भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि अश्विन टीम की योजनाओं और संयोजन को समझते हैं और इसलिए उन्होंने संन्यास का एलान ब्रिसबेन में मैच के बाद किया।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'Convinced him to stay till pink ball test', reveals captain Rohit Sharma on Ashwin's retirement
रोहित ने अश्विन को लेकर बयान दिया - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को अचानक से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने खेल के तीनों प्रारूप से संन्यास ले लिया है। हालांकि, वह घरेलू टूर्नामेंट्स और आईपीएल खेलते रहेंगे। अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में पहुंचे थे। वहीं, उन्होंने संन्यास का एलान किया। इस दौरान रोहित ने खुलासा किया कि उन्होंने आर अश्विन को गुलाबी गेंद के टेस्ट के लिए बने रहने के लिए कहा था। अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचने के बाद ही संन्यास का फैसला किया था। एडिलेड डे नाइट टेस्ट में खेलने वाले अश्विन को पर्थ और ब्रिसबेन में टेस्ट के लिए टीम में नहीं चुना गया था। रोहित ने खुलासा किया कि अश्विन टीम का साथ छोड़ देंगे और 19 दिसंबर को घर वापस जाएंगे।

विज्ञापन

रोहित को पर्थ पहुंचने पर संन्यास का पता चला

अश्विन के संन्यास लेने वाले फैसले के बाद रोहित ने खुलासा किया कि उन्हें अश्विन के फैसले के बारे में तब पता चला जब वह पर्थ पहुंचे थे। भारतीय कप्तान ने खुलासा किया कि अश्विन टीम की योजनाओं और संयोजन को समझते हैं और इसलिए उन्होंने संन्यास का एलान ब्रिसबेन में मैच के बाद किया। रोहित ने कहा, 'जब मैं पर्थ आया तो मैंने आर अश्विन के संन्यास के बारे में सुना। मैं टेस्ट के पहले कुछ दिनों तक वहां नहीं था। तभी से उनके दिमाग में यह बात थी। जाहिर तौर पर इसके पीछे कई चीजें हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'अश्विन संयोजन के बारे में समझते हैं'

रोहित ने कहा, 'अश्विन खुद इसका जवाब देने में सक्षम होंगे। वह समझते हैं कि हम किस तरह के संयोजन के बारे में सोच रहे हैं। जब हम यहां आए थे, तब भी हम निश्चित नहीं थे कि कौन सा स्पिनर खेलने जा रहा है। हम सिर्फ यह आकलन करना चाहते थे कि हम किस तरह की परिस्थितियों में खेलेंगे। लेकिन हां, जब मैं पर्थ पहुंचा तो हमने बातचीत की और किसी तरह उन्हें गुलाबी गेंद वाले टेस्ट मैच के लिए रुकने के लिए मना लिया। ऐसा इसलिए हुआ कि उन्हें लगा कि अगर अभी सीरीज में मेरी जरूरत नहीं है, तो बेहतर होगा कि मैं खेल को अलविदा कह दूं।'
विज्ञापन

'अश्विन को फैसला लेने की अनुमति है'

रोहित ने कहा, 'अश्विन को ध्यान में रखते हुए, अगर वह ऐसा सोचते हैं, तो हमें उन्हें इस तरह से सोचने की अनुमति देनी चाहिए। हम सभी को उनके फैसले का समर्थन करना चाहिए। मैं अभी यही सोच रहा हूं और गौतम गंभीर की भी यही मानसिकता है। यह महत्वपूर्ण है उनके जैसे खिलाड़ी को, जिसने टीम के साथ बेहतरीन पल बिताए हैं, इस तरह का फैसला करने की इजाजत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed