फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS: Australia defeated by Titas Sadhu's best bowling, India leads 1-0 in the series

IND vs AUS: तितास साधू की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आगे ऑस्ट्रेलिया ढेर, भारत सीरीज में 1-0 से आगे

Fri, 05 Jan 2024 11:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 05 Jan 2024 11:21 PM IST
सार

तेज गेंदबाज तितास साधू (4/17) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 141 रन पर समेट दिया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह रन देकर तीन विकेट था। 

विज्ञापन
IND vs AUS: Australia defeated by Titas Sadhu's best bowling, India leads 1-0 in the series
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराकर तीन मैच की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 141 रन बनाए। इसके जवाब में भारत ने 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर 145 रन बना लिए और मैच नौ विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के लिए फीबी लिचफील्ड ने 49 और एलिस पेरी ने 37 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा सिर्फ बेथ मूनी (17 रन) और सदरलैंड (12 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाईं। भारत के लिए तितास साधू ने चार विकेट लिए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा को दो-दो विकेट मिले। रेणुका सिंह और अमनजोत कौर को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन


142 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी कर भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। स्मृति मंधाना 54 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली 64 रन और जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए एकमात्र विकेट जॉर्जिया वेयरहम ने लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तितास ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया
तेज गेंदबाज तितास साधू (4/17) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 19.2 ओवर में 141 रन पर समेट दिया। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन छह रन देकर तीन विकेट था। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से फोएबे लिचफील्ड (49) और एलिसे पैरी (37) ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाईं।

टिटास ने पावरप्ले में ऑस्ट्रेलिया को दिए झटके, 33 रन पर गिरे चार विकेट
इससे पहले भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। तितास ने मेहमान टीम को शुरुआती झटके दिए। पावरप्ले के शुरुआती छह ओवर में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर सिर्फ 33 रन ही बना पाया। तितास ने मूनी (17) को कौर के हाथों के कैच आउट कराकर मेहमानों को पहला झटका दिया। वहीं, रेणुका सिंह (1/24) ने कप्तान एलिसा हीली (08) को आउट करके टीम को दूसरी सफलता दिलाई।

एक ओवर में झटके दो विकेट
तितास ने पावरप्ले के छठे ओवर में दो विकेट ले लिए। उन्होंने पहले ताहिला मैक्ग्रा को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया। फिर इसी ओवर की छठी गेंद पर एश्ले गार्डनर को भी बिना खाता खोले ही अपनी गेंद पर लपक लिया।

पैरी और लिचफील्ड की 79 रन की साझेदारी
शुरुआती झटकों के बाद एलिसे पैरी और फोएबे लिचफील्ड ने पारी को संभाल लिया। दोनों ही बल्लेबाज अपने-अपने शॉट खेलीं। लेकिन जब लिचफील्ड अपने अर्धशतक से एक रन दूर थी तभी अमनजोत कौर (1/23) ने उन्हें कैच आउट करा दिया। इसके बाद मेजबान टीम की गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया।


स्मृति-शेफाली ने की शतकीय साझेदारी
भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया की जीत पक्की कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। मंधाना 54 रन बनाकर आउट हुईं, तो शेफाली 64 रन बनाकर नाबाद रहीं। शेफाली ने करियर का आठवां टी20 अर्धशतक लगाया। जेमिमा छह रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जॉर्जिया ने एकमात्र विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed