फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 2nd Test: Josh Hazlewood out of Adelaide Day Night Test with injury, Australia name 2 replacements

IND vs AUS Test: एडिलेड डे-नाइट टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, हेजलवुड बाहर, इन दो गेंदबाजों को मिला मौका

Sat, 30 Nov 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Nov 2024 09:10 AM IST
सार

सिडनी में 2015 में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद भी यह पहली बार होगा जब ऑस्ट्रेलिया अपने घर में किसी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में मैदान पर हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन में से किसी एक के बिना उतरेगा।

विज्ञापन
IND vs AUS 2nd Test: Josh Hazlewood out of Adelaide Day Night Test with injury, Australia name 2 replacements
जोश हेजलवुड - फोटो : PTI

विस्तार

एडिलेड में छह दिसंबर से खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड चोट की वजह से इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। दूसरा टेस्ट एक डे-नाइट मैच होगा और हेजलवुड अपनी लाइन लेंथ की वजह से घातक साबित हो सकते थे। हालांकि, अब उनके बाहर होने से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी नुकसान होगा। यह पहली बार है जब हेजलवुड अपने करियर की शुरुआत के बाद से घर में भारत के खिलाफ कोई टेस्ट मैच मिस करेंगे।
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: Josh Hazlewood out of Adelaide Day Night Test with injury, Australia name 2 replacements
हेजलवडु ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ - फोटो : Twitter
वहीं, सिडनी में 2015 में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले के बाद भी यह पहली बार  होगा (एडिलेड में), जब ऑस्ट्रेलिया अपने घर में किसी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट में मैदान पर हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और नाथन लियोन में से किसी एक के बिना उतरेगा। एडिलेड टेस्ट से पहले दोनों भारत के खिलाफ लगातार नौ टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे थे। हेजलवुड की जगह दो अनकैप्ड पेसर्स को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ऑलराउंडर शॉन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: Josh Hazlewood out of Adelaide Day Night Test with injury, Australia name 2 replacements
डोगेट और एबॉट - फोटो : Twitter
एबॉट और डोगेट दोनों शेफील्ड शील्ड में प्रभावशाली प्रदर्शन के दम पर टीम में चुने गए हैं। पिछले कुछ समय से टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा रहे एबॉट ने शेफील्ड शील्ड के अंतिम दौर में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर चार विकेट चटकाए थे। उनके नाम पर 261 प्रथम श्रेणी विकेट दर्ज हैं। वहीं, डोगेट ने हाल ही में पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइफर हासिल किया  था। इसी के साथ तीन शेफील्ड शील्ड मुकाबलों में उनके विकेटों की संख्या 11 हो गई थी। उन्होंने मैके में भारत ए के खिलाफ अन-ऑफिशियल मैच में 15 रन देकर छह विकेट लेकर अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी भी की थी।
विज्ञापन

IND vs AUS 2nd Test: Josh Hazlewood out of Adelaide Day Night Test with injury, Australia name 2 replacements
एबॉट और डोगेट - फोटो : Twitter
दोनों अनकैप्ड तेज गेंदबाज पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन कभी खेलने का मौका नहीं मिला। डोगेट 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान यूएई में खेले गए मैच में और एबॉट 2020-21 में भारत के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे। साथ ही वह पिछले साल एशेज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई स्क्वॉड का भी हिस्सा रहे थे। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श भी चोटिल हो गए थे। उनकी जगह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर ब्यू वेबस्टर को कवर के तौर पर शामिल किया गया था।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिचेल मार्श (फिटनेस के अधीन), ब्यू वेबस्टर, शॉन एबॉट और ब्रैंडन डोगेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed