फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st Test: Australia Peter Handscomb Comments After Team India Dominance On Day 1; Ravindra Jadeja

IND vs AUS: पहले टेस्ट में टीम इंडिया की जाल में फंसे कंगारू, पीटर हैंड्सकॉम्ब बोले- पिच चाल चल रही है

Thu, 09 Feb 2023 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Feb 2023 08:59 PM IST
सार

31 साल के हैंड्सकॉम्ब ने मैच में 31 रन बनाए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एक इकाई के रूप में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और आसान रन नहीं दिए।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st Test: Australia Peter Handscomb Comments After Team India Dominance On Day 1; Ravindra Jadeja
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट - फोटो : BCCI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब ने गुरुवार को स्वीकार किया कि नागपुर की पिच ने मेहमान टीम को 'चकमा' दिया है। हैंड्सकॉम्ब का मानना है कि शुरुआती टेस्ट में उन्हें जितना स्पिन होने का डर था, गेंद उससे काफी कम टर्न हुई है। रवींद्र जडेजा (5/47) और रविचंद्रन अश्विन (3/42) ने अपने बीच आठ विकेट साझा किए ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी को 177 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया के कई बल्लेबाज खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उनमें से कुछ ने टर्न के लिए खेला जब कि ऐसा नहीं था। पहले दिन स्टंप्स तक भारत का स्कोर एक विकेट पर 77 रन है।
विज्ञापन

हैंड्सकॉम्ब ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- पिच पर निश्चित रूप से बल्लेबाजी करना आसान नहीं था। यह कठिन है क्योंकि जब पिच ऐसी चाल चल रही होती है जो आपके दिमाग से भी खेलने लगती है। गेंद उतना हरकत नहीं करती है जितना आप करने की उम्मीद करते हैं और यही वह जगह है जहां आप चकमा खा जाते हैं। सीधी जा रही गेंद पर आप टर्न की उम्मीद करते हैं और आउट हो जाते हैं। 

image
विज्ञापन
विज्ञापन

31 साल के हैंड्सकॉम्ब ने मैच में 31 रन बनाए। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने एक इकाई के रूप में वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की और आसान रन नहीं दिए। हैंड्सकॉम्ब ने कहा- यह मुश्किल था। जडेजा स्पष्ट रूप से बहुत अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे। वह हमारे बल्लेबाजों को हिट करने के लिए मौका नहीं दे रहे थे और मैंने उन्हें रन बनाने में मुश्किल पाया। हैंड्सकॉम्ब के लिए यह चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी थी और उन्होंने कहा कि वह फिर से सबसे लंबे प्रारूप में खेलकर अच्छा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

हैंड्सकॉम्ब ने कहा- मैंने अपने खेल पर, मानसिक रूप से, सामरिक रूप से और अपनी तकनीक पर बहुत सारी चीजों पर कड़ी मेहनत की है। कड़ी मेहनत करने के बाद टीम में वापसी की खुशी बहुत अच्छा अहसास है। मैं इस टेस्ट में खेलने का मौका पाने और ठीक ठाक बल्लेबाजी करने को लेकर आभारी हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed