{"_id":"6329cb7fdfd7e00b206225ea","slug":"ind-vs-aus-1st-t20i-why-jasprit-bumrah-is-not-playing-for-team-india-vs-australia-at-mohali","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: क्या टीम इंडिया कर रही 2021 वाली गलती, 'चोटिल' बुमराह को लेकर जल्दबाजी में क्यों टीम इंडिया?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: क्या टीम इंडिया कर रही 2021 वाली गलती, 'चोटिल' बुमराह को लेकर जल्दबाजी में क्यों टीम इंडिया?
Tue, 20 Sep 2022 09:36 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 20 Sep 2022 09:36 PM IST
सार
जसप्रीत बुमराह चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उनकी कमी टीम इंडिया को खली थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेलने वाले हर्षल पटेल की वापसी हुई, लेकिन बुमराह वापस नहीं आए।
विज्ञापन
राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत मोहाली में मंगलवार (20 सितंबर) को हुई। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नहीं खेले। चोट के बाद टीम में वापसी करने वाले बुमराह को आराम दिया गया। इसके बाद यह बहस तेज हो गई कि क्या वह अभी भी चोटिल हैं? क्या बुमराह दोबारा चोटिल हुए हैं? क्या चयनकर्ता उन्हें विश्व कप से पहले टीम में लाने की जल्दबाजी कर रहे हैं?
विज्ञापन
बुमराह चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे। उनकी कमी टीम इंडिया को खली थी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ''बुमराह को इस मैच के लिए ब्रेक दिया गया है। उम्मीद है कि वह दूसरा और तीसरा मैच खेल सकेंगे।'' रोहित ने साफतौर पर बुमराह की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी। चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेलने वाले हर्षल पटेल की वापसी हुई, लेकिन बुमराह वापस नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित के बयान से यह कयास लगने शुरू हो गए कि कहीं बुमराह फिर से तो चोटिल नहीं हो गए। चयनकर्ताओं ने 2021 वर्ल्ड कप में कई चोटिल खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था। सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर हुई थी। हार्दिक को उस टूर्नामेंट के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। तब यह खबरें आई थीं कि हार्दिक को पूरी तरह से पहले फिट होने के लिए कहा गया है।
भारत ने प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को भी शामिल नहीं किया। अनुभवी दिनेश कार्तिक को उनकी जगह टीम में रखा गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कंगारू टीम में विस्फोटक बल्लेबाज टिम डेविड को शामिल किया गया है। डेविड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं। ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में कई स्टार खिलाड़ियों के बगैर खेल रही है। डेविड वॉर्नर को आराम दिया गया है। मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श अलग-अलग चोटों के कारण दौरे पर नहीं आए हैं।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।
ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जम्पा, जोश हेजलवुड।