फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AUS 1st T20: Suryakumar Yadav statement after winning as captain, praised Rinku Singh Mukesh kumar

IND vs AUS 1st T20: बतौर भारतीय कप्तान पहला मैच जीतने के बाद सूर्यकुमार ने कही यह बात, रिंकू-मुकेश की तारीफ की

Fri, 24 Nov 2023 10:18 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Nov 2023 10:18 AM IST
सार

सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मुकेश कुमार के अंतिम ओवर का जिक्र किया, जिसमें सिर्फ पांच रन बने थे। बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने कई यॉर्कर गेंदें फेंकी थीं। साथ ही रिंकू सिंह की भी तारीफ की।

विज्ञापन
IND vs AUS 1st T20: Suryakumar Yadav statement after winning as captain, praised Rinku Singh Mukesh kumar
सूर्यकुमार यादव ने युवा टीम इंडिया की तारीफ की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दो विकेट से हरा दिया। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम ने रिकॉर्ड टारगेट चेज किया। यह बतौर कप्तान उनका पहला मैच था, लेकिन मैदान पर उतरते ही उन्होंने इसका दबाव महसूस नहीं किया। सूर्या ने गुरुवार को विशाखापत्तनम में बतौर कप्तान अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में ऑस्ट्रेलिया पर दो विकेट की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 42 गेंद में 80 रन की शानदार पारी खेलकर फैंस का खूब मनोरंजन किया। 
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने क्या कहा?

सूर्या ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, 'मुझे लगता है कि यह गर्व का क्षण है, जब भी आप क्रिकेट खेलते हो तो आप भारत का प्रतिनिधित्व करने के बारे में सोचते हो। मैंने ड्रेसिंग रूम में (कप्तानी का) दबाव छोड़ दिया। मैंने सिर्फ अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठाने की कोशिश की, चाहे मैं 10 या 40 गेंद पर बल्लेबाजी कर रहा हो।' रिंकू सिंह ने 14 गेंद में नाबाद 22 रन की पारी खेलकर मैच को फिनिश किया। उन्होंने कहा, 'लड़कों ने जिस तरह से अपना जज्बा बनाए रखा, वह देखकर बहुत अच्छा लगा। रिंकू के लिए यह एक स्वाभाविक परिस्थिति थी। उनके संयम ने मुझे भी सुकून दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs AUS 1st T20: Suryakumar Yadav statement after winning as captain, praised Rinku Singh Mukesh kumar
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्या ने मुकेश की तारीफ की
सूर्या ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मुकेश कुमार के अंतिम ओवर का जिक्र किया, जिसमें सिर्फ पांच रन बने थे। बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने कई यॉर्कर गेंदें फेंकी थीं। कप्तान ने मुकेश के बारे में कहा, 'यह बढ़िया गेंदबाजी थी। जिस तरह से तीनों तेज गेंदबाजों ने हमें 16 ओवर के बाद मैच में वापसी कराई, वह अविश्वसनीय उपलब्धि थी।' सूर्या ने स्वीकार किया कि ओस नहीं होने के कारण उन्हें लग रहा था कि लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'सोचा था कि थोड़ी ओस होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह बड़ा मैदान नहीं है और मुझे पता था कि बल्लेबाजी आसान हो जाएगी। सोचा था कि वे 230-235 रन बना सकते हैं, लेकिन गेंदबाजों ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया। एक वक्त भारत का स्कोर दो विकेट पर 22 रन था और लग रहा था कि टीम इंडिया मुश्किलों में है, लेकिन इसके बाद सूर्या और ईशान किशन ने शानदार साझेदारी की। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कई बार ऐसी परिस्थितियों का सामना किया है।

उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ सकारात्मक रहना चाहते थे। बस आनंद लें और खुद को व्यक्त करें। मैंने किशन से एक बात कही कि बस बल्लेबाजी करते रहो, लक्ष्य के बारे में मत सोचो। 10 ओवर के बाद स्थिति जीत के लिए तैयार थी। आईपीएल में हर दूसरे दिन 60 गेंद में 100 रन बनते हैं। ईशान और सूर्या ने 112 रन की साझेदारी की। ईशान ने 39 गेंद में दो चौके और पांच छक्के की मदगद से 58 रन की पारी खेली। यशस्वी जायसवाल ने भी आठ गेंद में 21 रन की पारी खेली थी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 208 रन बनाए थे। स्टीव स्मिथ ने 41 गेंद में आठ चौके की मदद से 52 रन की पारी खेली थी। वहीं, जोश इंग्लिस ने 50 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 110 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed