फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Yashasvi Jaiswal statement after match winning innings, lessons learned from Virat Kohli

IND vs AFG: तूफानी बैटिंग के लिए खुद को इस तरह तैयार करते हैं यशस्वी, विराट से मिली सीख के बारे में भी बताया

Mon, 15 Jan 2024 01:05 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Jan 2024 01:05 PM IST
सार

भारत की तरफ से चार टेस्ट और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले जायसवाल ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तब वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करते हैं।

विज्ञापन
IND vs AFG: Yashasvi Jaiswal statement after match winning innings, lessons learned from Virat Kohli
विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने रविवार को अफगानिस्तान को दूसरे टी20 में हराकर सीरीज पर कब्जा किया। टीम इंडिया की जीत में युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 गेंद में पांच चौके और छह छक्के की मदद से 68 रन की पारी खेली। यशस्वी ने कहा है कि वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अपनी भूमिका को लेकर स्पष्ट हैं और दूसरे टी20 में वह टीम को अच्छे स्ट्राइक रेट से अच्छी शुरुआत देने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन

यशस्वी ने मैच में अपने प्लान के बारे में बताया
22 साल के यशस्वी ने मैच के बाद कहा- मुझे अपना नैसर्गिक खेल खेलने के लिए कहा गया था और मैं ऐसा करने की कोशिश कर रहा था। मैं ढीली गेंदों पर शॉट लगाने का प्रयास कर रहा था और मेरा ध्यान टीम को अच्छी शुरुआत देने पर था। मैंने अच्छी शुरुआत दी और उसके बाद मैं लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का प्रयास कर रहा था। मैं अपनी स्ट्राइक रेट को बेहतर बनाए रखने की कोशिश कर रहा था। मैं अच्छी स्ट्राइक रेट से रन बनाने पर ध्यान दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए सर्वश्रेष्ठ योगदान देना उनका लक्ष्य
भारत की तरफ से चार टेस्ट और 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले जायसवाल ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है तब वह टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा,'मैं अभ्यास सत्र के दौरान कड़ी मेहनत करता हूं। जब भी मुझे मौका मिलता है तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं और यह सुनिश्चित करता हूं कि मैं टीम के लिए अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ योगदान दूं जो सबसे महत्वपूर्ण है।'
विज्ञापन

विराट से मिली यह सीख
यशस्वी से जब यह पूछा गया कि सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली के साथ क्रीज पर उनकी क्या बातचीत हुई? जवाब में उन्होंने कहा- जब भी मैं विराट भैया के साथ बल्लेबाजी करता हूं तो वह मेरे लिए सम्मान की बात होती है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलता है। जैसे कि हमें कहां शॉट मारने चाहिए इसको लेकर हमारी बातचीत हुई।

जल्द से जल्द मैच खत्म करना चाहते थे यशस्वी-दुबे
यशस्वी के अलावा शिवम दुबे ने 32 गेंद में पांच चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 63 रन की पारी खेली। दुबे ने मैच के बाद कहा कि उनका और यशस्वी का इरादा आखिर तक टिके रहने का था। हालांकि, यशस्वी 13वें ओवर में आउट हो गए थे। दुबे ने कहा- हम दोनों ही स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। वह वास्तव में बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा था। हमने मैच को जल्द से जल्द समाप्त करने की योजना बनाई थी।

गेंदबाजी पर भी काम कर रहे हैं शिवम दुबे
उन्होंने कहा- मैंने कई चीजों पर काम किया है। यह केवल कौशल से जुड़ा नहीं है। हर एक गेंद पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण होता है। मैं अपनी गेंदबाजी पर भी काम कर रहा हूं। पिछले मैच में मैंने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन इस मैच में वैसा नहीं कर पाया। टी20 में ऐसा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed