फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Afg T20 Two Super Overs First Time in Cricket History Know Details in Hindi

IND vs AFG: अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में पहली बार हुए दो सुपर ओवर, नहीं देख पाए मैच तो यहां पढ़ें पूरा रोमांच

Thu, 18 Jan 2024 01:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 01:20 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान के मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गईं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो सुपर ओवर खेले गए। भारत ने जीत हासिल की और 2024 टी20 विश्व कप से पहले अपने आखिरी टी20 मुकाबले को यादगार बना दिया।

विज्ञापन
Ind vs Afg T20 Two Super Overs First Time in Cricket History Know Details in Hindi
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच टीम इंडिया ने दूसरे सुपर ओवर में जीत लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। रोमांच का चरम क्या होता है, यह भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 में देखने को मिला। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार दो सुपर ओवर खेले गए। पहला और दूसरा टी20 छह-छह विकेट से जीतने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे टी20 में डबल सुपर ओवर में अफगानिस्तान को हरा दिया। निर्धारित 20 ओवर में भारत ने रोहित शर्मा की नाबाद 121 रन की पारी और रिंकू सिंह के नाबाद 69 रन की बदौलत भारत ने चार विकेट पर 212 रन बनाए थे। जवाब में अफगानिस्तान की टीम भी 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 212 रन बना सकी। मैच टाई हुआ और सुपर ओवर में पहुंचा। पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 16-16 रन बनाए। दूसरे सुपर ओवर में भारत के 11 रन के जवाब में अफगानिस्तान एक रन बना सका और भारत ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन


यह मैच देर रात खत्म हुआ और भारतीय टीम पहले ही सीरीज जीत चुकी थी। ऐसे में कई फैंस ने यह मुकाबला नहीं देखा। अगर आप भी यह मैच नहीं देख पाए तो यहां मुकाबले का पूरा रोमांच पढ़ सकते हैं...
विज्ञापन
Trending Videos

Ind vs Afg T20 Two Super Overs First Time in Cricket History Know Details in Hindi
रोहित शर्मा और रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की पारी
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 212 रन बनाए। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रोहित और रिंकू का तूफान देखने को मिला। एक वक्त भारत ने 22 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल चार रन और शिवम दुबे एक रन बनाकर आउट हुए। वहीं, विराट कोहली और संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके। इसके बाद रोहित और रिंकू ने पांचवें विकेट के लिए 95 गेंद में 190 रन की नाबाद साझेदारी की।

किसी ने नहीं सोचा था कि टीम इंडिया 200 के स्कोर तक पहुंच पाएगी, लेकिन हिटमैन और रिंकू ने ऐसा कर दिखाया। रोहित ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का रिकॉर्ड पांचवां शतक लगाया। वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वह 69 गेंद में 11 चौके और आठ छक्के की मदद से 121 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया। वह 39 गेंद में 69 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और छह छक्के लगाए।
विज्ञापन

Ind vs Afg T20 Two Super Overs First Time in Cricket History Know Details in Hindi
गुलबदिन नईब - फोटो : सोशल मीडिया
अफगानिस्तान की पारी
213 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम को कप्तान इब्राहिम जादरान और रहमनुल्लाह गुरबाज ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने 93 रन जोड़े। इस साझेदारी को कुलदीप यादव ने तोड़ा। उन्होंने गुरबाज को कैच आउट कराया। वह 32 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 50 रन बनाए। वहीं, जादरान 41 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। अजमतुल्लाह ओमरजई खाता नहीं खोल सके।

मोहम्मद नबी ने 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन की तूफानी पारी खेल मैच अफगानिस्तान की तरफ मोड़ दिया। हालांकि., वॉशिंगटन सुंदर ने 17वें ओवर में सधी हुई गेंदबाजी की नबी को पवेलियन भेजा। करीम जनत दो रन बनाकर रन आउट और नजीबुल्लाह जादरान पांच रन बनाकर आउट हो गए। इन विकेट ने मैच को फिर रोमांचक बना दिया।

आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 19 रन की दरकार थी। गुलबदिन नईब क्रीज पर थे। उन्होंने शराफुद्दीन अशरफ के साथ मिलकर 20वें ओवर में 18 रन बनाए और मैच टाई हो गया। गुलबदिन 23 गेंद में चार चौके और चार छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने तीन विकेट लिए। वहीं, आवेश खान और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

Ind vs Afg T20 Two Super Overs First Time in Cricket History Know Details in Hindi
भारत बनाम अफगानिस्तान - फोटो : BCCI
सुपर ओवर में क्या हुआ?
पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए। जवाब में भारत भी 16 रन बना सका। दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 11 रन बनाए और फिर अफगानिस्तान को एक रन ही बनाने दिया। अफगानिस्तान की टीम ने तीन गेंद में ही दो विकेट गंवा दिए और इस तरह टीम इंडिया ने जीत हासिल की। रवि बिश्नोई दूसरे सुपर ओवर में गेंदबाजी के लिए आए और अफगानिस्तान की टीम उनके फिरकी में फंस गई। तीन गेंद में ही उन्होंने मोहम्मद नबी और रहमनुल्लाह गुरबाज के दो विकेट लिए। एक सुपर ओवर में किसी एक टीम के दो विकेट गिरने पर पारी वहीं समाप्त हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed