फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs AFG: Fire breaks out near Dubai Stadium ahead of India-Afghanistan Asia Cup match, video

IND vs AFG: भारत-अफगानिस्तान एशिया कप मैच से पहले दुबई स्टेडियम के पास लगी आग, वीडियो आया सामने

Thu, 08 Sep 2022 07:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 08 Sep 2022 07:09 PM IST
सार

भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमें एशिया कप से बाहर हो गई हैं। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारत और अफगानिस्तान की टीमें सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेंगी।

विज्ञापन
IND vs AFG: Fire breaks out near Dubai Stadium ahead of India-Afghanistan Asia Cup match, video
दुबई स्टेडियम के बाहर उठता धुआं - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में भारत और अफगानिस्तान के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जा रहा है। मैच से पहले दुबई स्टेडियम के बाहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह आग स्टेडियम के एंट्री गेट के पास मौजूद एक बिल्डिंग में लगी थी। इसका धुआं स्टेडियम के आसपास भी दिखाई दिया। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं। 
विज्ञापन


भारत और अफगानिस्तान दोनों टीमें एशिया कप से बाहर हो गई हैं। वहीं, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंच गई है। भारत और अफगानिस्तान की टीमें सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरी हैं। यह हैरान करने वाली बात है कि दोनों टीमें ग्रुप स्टेज में दोनों मुकाबले जीतकर टॉप पर रही थीं।
विज्ञापन
ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान और हॉन्गकॉन्ग को हराया था। इसके बाद सुपर-4 राउंड में टीम इंडिया को पाकिस्तान और श्रीलंका से हार का सामना करना पड़ा। दो हार के साथ भारतीय टीम फाइनल के रेस से बाहर हो गई। वहीं, अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश को हराया था। वहीं, सुपर-4 में अफगानिस्तान को पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
 
अंतरराष्ट्रीय टी-20 में दोनों टीमें तीन बार आमने-सामने आई हैं। इसमें से भारत ने तीनों मुकाबले जीते हैं। इससे पहले बुधवार को अफगानिस्तान का सामना पाकिस्तान से हुआ था। तब दोनों देशों के फैन्स भिड़ गए थे। दोनों देशों के फैन्स के बीच जमकर हाथापाई भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed