फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi

IND vs AFG Playing 11: यशस्वी या शुभमन, पहले टी20 में रोहित के साथ कौन करेगा ओपनिंग? जानें संभावित प्लेइंग-11

Thu, 11 Jan 2024 09:31 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: रोहित राज Updated Thu, 11 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

India vs Afghanistan T20 Playing 11 Prediction: रोहित शर्मा नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे। यह दोनों देशों के बीच पहली टी-20 सीरीज है। भारत के लिए अच्छी बात यह भी है कि अफगानिस्तान टीम के खतरनाक स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन
ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम की अंतिम टी-20 सीरीज के पहले मैच में सारी निगाहें कप्तान रोहित शर्मा पर आ टिकी हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार को होने वाले इस मुकाबले में रोहित के साथ विराट कोहली को भी वापसी करनी थी, लेकिन कोच राहुल द्रविड़ ने मैच की पूर्व संध्या पर स्पष्ट कर दिया कि विराट इस मैच में अपने पारिवारिक कारणों से नहीं खेलेंगे। कोहली सीरीज के अंतिम दोनों मैच में वह उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


रोहित शर्मा नवंबर 2022 के बाद अपना पहला टी-20 मैच खेलने उतरेंगे। यह दोनों देशों के बीच पहली टी-20 सीरीज है। भारत के लिए अच्छी बात यह भी है कि अफगानिस्तान टीम के खतरनाक स्पिनर राशिद खान पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। राशिद ने बीते वर्ष नवंबर में सर्जरी कराई है और वह अब तक पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
यशस्वी के साथ ओपनिंग करेंगे रोहित
दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद भारतीय टीम बुधवार को ही पीसीए स्टेडियम में एकत्र हुई। शाम तक यही माना जा रहा था कि रोहित और विराट 14 माह बाद एक साथ टी-20 में वापसी करेंगे, लेकिन द्रविड के खुलासे के बाद निगाहें रोहित पर आ टिकी हैं। रोहित और विराट ने ऑस्ट्रेलिया में हुए टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम बार शिरकत की थी। कप्तान रोहित इस मैच में यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग के लिए उतर सकते हैं। स्थानीय क्रिकेटर शुभमन गिल नंबर एक के स्थान पर उतर सकते हैं। तिलक वर्मा के भी इस मुकाबले में खेलने की उम्मीद है।

विश्व कप से पहले अंतिम सीरीज में छोड़ेंगे छाप
विश्व कप से पहले इस अंतिम टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेटर अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद आईपीएल के जरिए कोर ग्रुप में शामिल क्रिकेटरों के प्रदर्शन के आधार पर विश्वकप के लिए टीम का चयन होगा। विश्व कप जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है। रोहित पर जिम्मेदारी होगी कि जिस तरह उन्होंने वनडे विश्वकप में भारतीय टीम को पावरप्ले में तेज शुरुआत दी, उसी तरह वह यहां भी प्रदर्शन करें।

ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
रिंकू सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रिंकू पर बतौर फिनिशर रहेगी जिम्मेदारी
हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव की गैरमौजूदगी में अलीगढ़ के रिंकू सिंह पर बतौर फिनिशर एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित करनी की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में शानदार प्रदर्शन किया। यहां भी वह अगर एक बार फिर चलते हैं तो टी-20 विश्व कप के लिए टीम में उनका चयन लगभग पक्का माना जाएगा। दक्षिण अफ्रीका से अचानक लौटने के बाद ईशान किशन की जगह पर विदर्भ के जितेश शर्मा और संजू सैमसन में से किसी एक को विकेट के पीछे कमान संभालने का मौका मिलेगा। जितेश का दावा मजबूत लग रहा है। वह पिछली दो सीरीज से टीम में हैं। हार्दिक की जगह शिवम दुबे को मौका मिल सकता है। कुलदीप यादव स्पिन विभाग में अगुवाई करेंगे।
विज्ञापन

ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान बोले- राशिद की कमी खलेगी
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान मानते हैं कि राशिद खान के टीम में नहीं होने से हमें संघर्ष करना पड़ेगा। इब्राहिम कहते हैं कि वह पूरी तरह फिट नहीं हैं। हम पूरी सीरीज में उनकी कमी महसूस करेंगे। हमें अब किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। उनका कहना है कि दूसरे खिलाडिय़ों को आगे आकर अपने को साबित करना होगा। टीम में मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक भी हैं।

ind vs afg 1st t20 2023 playing 11 prediction captain vice-captain player list news in hindi
यशस्वी जयसवाल और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, कुलदीप यादव/रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार।

अफगानिस्तान: हजरतुल्लाह जजई, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, शरफुद्दीन अशरफ, कैस अहमद, नूर अहमद/नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed