{"_id":"5da08c3a8ebc3e017a211d22","slug":"ind-v-sa-south-african-player-kagiso-rabada-and-quinton-de-kock-abuses-each-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बीच मैदान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भिड़े, रबाडा और क्विंटन डी कॉक में जमकर हुई गाली-गलौज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: बीच मैदान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी भिड़े, रबाडा और क्विंटन डी कॉक में जमकर हुई गाली-गलौज
Sat, 12 Oct 2019 07:44 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 12 Oct 2019 07:44 AM IST
विज्ञापन
रबाडा/डीकॉक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जहां दूसरे दिन भारत का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है वहीं उसने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन विराट कोहली के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से 601/5 पर अपनी पारी घोषित की।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से सिर्फ कागिसो रबाडा ही सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए। हालांकि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों की निराशा उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी, यही कारण था कि भारत की पहली पारी के 123वें ओवर में रबाडा और डी कॉक आपस में ही भीड़ गए।
विज्ञापन
दरअसल रबाडा की गुड लेंग्थ गेंद पर जडेजा ने उन्हीं की तरफ गेंद को खेला इसके बाद रबाडा ने गेंद विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक की तरफ फेंकी लेकिन डी कॉक का ध्यान कहीं और था जिसकी वजह से उनसे गेंद छूट गई।
विज्ञापन
— Liton Das (@BattingAtDubai) October 11, 2019
इसके बाद रबाडा ने डी कॉक को कुछ अपशब्द भी कहे और फिर दोनों खिलाड़ियों में थोड़ी बहस भी हुई हालांकि कप्तान डूप्लेसिस के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।
मैच के दूसरे दिन रविन्द्र जडेजा ने 91 और विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए और टीम के स्कोर को 601 तक ले गए।