{"_id":"61f92e4705ec15442240a9c4","slug":"ind-u19-vs-aus-u19-world-cup-semi-final-match-live-streaming-telecast-channel-when-where-and-how-to-watch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS U19 WC Semi-Final: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें सेमीफाइनल मैच की LIVE स्ट्रीमिंग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS U19 WC Semi-Final: लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचने उतरेगी टीम इंडिया, कब, कहां और कैसे देखें सेमीफाइनल मैच की LIVE स्ट्रीमिंग
Wed, 02 Feb 2022 09:25 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 02 Feb 2022 09:25 AM IST
सार
कोविड-19 से प्रभावित टीम इंडिया ने अभी तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने जहां दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और फिर यूगांडा को आसानी से शिकस्त दी, वहीं क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ जरूर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में पिछली बार की चैंपियन बांग्लादेश को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल की टिकट बुक कराई। अब बुधवार को सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। चार बार की चैंपियन टीम इंडिया पिछले सीजन (2020) की रनर अप है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जीता है। ऐसे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में भारत
यह लगातार चौथी बार है जब टीम इंडिया सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब हो पाई। इससे पहले टीम 2016, 2018 और 2020 अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी। 2018 में तो भारत ने विश्व कप जीता भी था, जबकि 2016 और 2020 में टीम फाइनल में हार गई थी।
अब तक टीम इंडिया ने चारों मुकाबले जीते
कोविड-19 से प्रभावित टीम इंडिया ने अभी तक जोरदार प्रदर्शन करते हुए अपने सभी चार मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में टीम ने जहां दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और फिर यूगांडा को आसानी से शिकस्त दी, वहीं क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ जरूर भारतीय बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ा। हालांकि, शानदार फॉर्म में चल रहे अंगकृष रघुवंशी और यश धुल ने टीम को जीत दिलाई। गेंदबाजी में टीम इंडिया का कोई तोड़ नहीं।
विज्ञापन
राजवर्धन हंगरगेकर, राज बावा, रवि कुमार, विक्की ओस्तवाल और कौशल तांबे शानदार फॉर्म में हैं। अब भारतीय टीम अपने विजय रथ को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंचना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...

कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर लीग का दूसरा सेमीफाइनल दो फरवरी को बुधवार के दिन खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच एंटीगुआ के कूलिज क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2022 के मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखे जा सकेंगे।
कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
अंडर-19 विश्व कप 2022 की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में डिज्नी-हॉटस्टार पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम: यश धुल (कप्तान), हरनूर सिंह, अंगकृष रघुवंशी, एसके रशीद (उपकप्तान), निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, आराध्या यादव, राज अंगद बावा, मानव पारख, कौशल तांबे, आरएस हंगरगेकर, वासु वत्स, विक्की ओस्तवाल, रवि कुमार, गर्व सांगवान।
रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय।
रिजर्व प्लेयर्स: ऋषि रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय।