फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Live Streaming Where and How to Match India vs Australia U19 Final Match

U19 World Cup Final: इन चैनल पर देख पाएंगे भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल, अंडर-19 विश्व कप का खिताबी मुकाबला जारी

Sat, 10 Feb 2024 11:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका)। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 10 Feb 2024 11:51 PM IST
सार

India U19 vs Australia U19 final Live Streaming : दोनों ही टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप में यह तीसरा फाइनल है। इससे पहले दो फाइनल में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। 2012 में उन्मुक्त चंद के नेतृत्व में भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। फिर 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
IND U19 vs AUS U19 World Cup Final Live Streaming Where and How to Match India vs Australia U19 Final Match
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : BCCI/Cricket Australia

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। पिछले एक साल में सीनियर और जूनियर क्रिकेट को मिलाकर यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम किसी फाइनल में कंगारुओं के सामने है। इससे पहले पिछले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 और वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। अब भारत की जूनियर टीम उदय सहारन के नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया को हराकर पिछली दोनों हार का बदला लेने उतरी है। 
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप 2024 में भारतीय टीम का सफर
भारतीय टीम अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय है। उसने ग्रुप स्टेज में अपने पहले मैच में बांग्लादेश को 84 रन से, दूसरे मैच में आयरलैंड को 201 रन से और तीसरे मैच में यूएसए को 201 रन से हराया था। इसके बाद सुपर सिक्स में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 214 रन से और नेपाल को 132 रन से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से था और उदय की युवा ब्रिगेड ने मेजबान टीम को रोमांचक मुकाबले में दो विकेट से हरा दिया।

अंडर-19 विश्व कप 2024 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का सफर
ऑस्ट्रेलिया की बात करें तो उसने ग्रुप (सी) स्टेज में अपने पहले मैच में नामीबिया को चार विकेट से, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 225 रन से, तीसरे मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराया था। सुपर सिक्स में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 110 रन से शिकस्त दी। सुपर सिक्स का ऑस्ट्रेलिया का वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा मुकाबला बेनतीजा रहा। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 विश्व कप फाइनल में कितनी बार हुई भिड़ंत
दोनों ही टीमों के बीच अंडर-19 विश्व कप में यह तीसरा फाइनल है। इससे पहले दो फाइनल में टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। 2012 में उन्मुक्त चंद के नेतृत्व में भारतीय टीम ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था। फिर 2018 में पृथ्वी शॉ की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को शिकस्त दी थी। अब उदय सहारन भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 100 प्रतिशत जीत के रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगे।

हम भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी आपको यहां दे रहे हैं:
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच कब खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मुकाबला रविवार (11 फरवरी) को खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच बेनोनी के विलोवमूर पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल भारतीय समयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से शुरू हुआ। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे हुआ। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर हो रहा है। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर-19 विश्व कप फाइनल मैच आप ऑनलाइन डिज्नी हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। इसके साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed