फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND-A vs SA-A : When And Where To Watch India A vs South Africa A Live and online streaming

IND-A vs SA-A: आज से शुरू होगा दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
सार

इंडिया ए की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच यहां तीन चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पहला  मैच 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला गया और ड्रॉ के साथ खत्म हुआ।

विज्ञापन
IND-A vs SA-A : When And Where To Watch India A vs South Africa A Live and online streaming
इंडिया ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए - फोटो : social media

विस्तार

इंडिया ए की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच यहां तीन चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पहला  मैच 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला गया और ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। तब इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद पहली पारी में 509 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंडिया ए ने चार विकेट खोकर 308 रन बनाए। लेकिन इसके बाद लगातार बारिश की वजह से मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। 

विज्ञापन


इंडिया ए से कई बड़े और सीनियर खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं, ऐसे में सभी खासकर चयनकर्ताओं की नजर भी उनके प्रदर्शन पर रहेगी। टीम की कमान प्रियंक पांचाल के हाथों में है। इनके अलावा पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं। उपेंद्र यादव विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं। जबकि स्पिन की जिम्मेदारी राहुल चाहर और सौरभ कुमार के कंधे पर है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा नवदीप सैनी, उमरान मलिक, अर्जन नागवासवाला और दीपक चाहर के हाथों में है।  
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ए की अगुवाई पीटर मलान कर रहे हैं। जबकि सरेल एरवी, डॉमिनिक हेंड्रिक्स और रेनार्ड वैन टोंडर बल्लेबाजी का भार संभालेंगे। वहीं ग्लेन्टन स्टूरमां, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ और टोनी डि जोरजी गेंदबाज के तौर पर स्क्वॉड में शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं मैच?
भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा लेकिन इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सुपर स्पोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकेगी।  

कितने बजे से शुरू होगा मैच?
मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। जबकि दक्षिण अफ्रीका में सुबह 10 बजे से मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है। 

कहां खेला जाएगा दूसरा मैच?
यह मुकाबला 30 नवंबर से ब्लोएमफोंटेन में खेला जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed