{"_id":"61a5d4515287a449883d5aa5","slug":"ind-a-vs-sa-a-when-and-where-to-watch-india-a-vs-south-africa-a-live-and-online-streaming","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND-A vs SA-A: आज से शुरू होगा दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND-A vs SA-A: आज से शुरू होगा दूसरा अनाधिकारिक टेस्ट मैच, कब, कहां और कैसे देखें LIVE मैच
Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:05 PM IST
सार
इंडिया ए की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच यहां तीन चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पहला मैच 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला गया और ड्रॉ के साथ खत्म हुआ।
विज्ञापन
इंडिया ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिया ए की टीम इस वक्त दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच यहां तीन चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसमें पहला मैच 23 नवंबर से 26 नवंबर के बीच खेला गया और ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। तब इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद पहली पारी में 509 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में इंडिया ए ने चार विकेट खोकर 308 रन बनाए। लेकिन इसके बाद लगातार बारिश की वजह से मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ।
विज्ञापन
इंडिया ए से कई बड़े और सीनियर खिलाड़ी यहां खेल रहे हैं, ऐसे में सभी खासकर चयनकर्ताओं की नजर भी उनके प्रदर्शन पर रहेगी। टीम की कमान प्रियंक पांचाल के हाथों में है। इनके अलावा पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीक्कल, सरफराज खान और ईशान किशन भी टीम का हिस्सा हैं। उपेंद्र यादव विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं। जबकि स्पिन की जिम्मेदारी राहुल चाहर और सौरभ कुमार के कंधे पर है। तेज गेंदबाजी का जिम्मा नवदीप सैनी, उमरान मलिक, अर्जन नागवासवाला और दीपक चाहर के हाथों में है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका ए की अगुवाई पीटर मलान कर रहे हैं। जबकि सरेल एरवी, डॉमिनिक हेंड्रिक्स और रेनार्ड वैन टोंडर बल्लेबाजी का भार संभालेंगे। वहीं ग्लेन्टन स्टूरमां, जॉर्ज लिंडे, जेसन स्मिथ और टोनी डि जोरजी गेंदबाज के तौर पर स्क्वॉड में शामिल हैं।
विज्ञापन
कहां देख सकते हैं मैच?
भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं होगा लेकिन इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सुपर स्पोर्ट के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखी जा सकेगी।
कितने बजे से शुरू होगा मैच?
मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। जबकि दक्षिण अफ्रीका में सुबह 10 बजे से मैच का लुत्फ उठाया जा सकता है।
कहां खेला जाएगा दूसरा मैच?
यह मुकाबला 30 नवंबर से ब्लोएमफोंटेन में खेला जाएगा।