फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   If Suresh Raina bats better in the qualifier match Chennai Super Kings will win Mr IPL play off and finals match record are dominant

CSK vs DC: क्वालीफायर मैच में रैना चले तो पार होगा सीएसके का बेड़ा, प्लेऑफ और फाइनल्स में धांसू है मिस्टर आईपीएल का रिकॉर्ड

Sun, 10 Oct 2021 04:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 10 Oct 2021 04:10 PM IST
सार

सुरेश रैना आईपीएल के प्लेऑफ और खिताबी मुकाबलों के सबसे दबंग खिलाड़ी माने जाते हैं। आज दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2021 का पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। देखना दिलचस्प होगा कि खराब फॉर्म से जूझ रहे रैना को धोनी इस अहम मुकाबले की प्लेइंग इलेवन में शामिल करते हैं या नहीं। 

विज्ञापन
If Suresh Raina bats better in the qualifier match Chennai Super Kings will win Mr IPL play off and finals match record are dominant
सुरेश रैना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 में आज पहला क्वालीफायर मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला सीएसके के लिए काफी अहम है। क्योंकि चेन्ऩई की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के बाद लगातार तीन मैच हार मिली थी। यह वजह रही वह अंकतालिका में पहले स्थान पर नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा यह मुकाबला सुरेश रैना के लिए भी अहम होगा। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले क्वालीफायर मुकाबले में अंतिम एकादश में जगह मिलेगी या नहीं इस पर संशय बरकरार है। रैना आईपीएल के इस सत्र में जिस तरह से शुरुआत की उसे जारी नहीं रख पाए। मौजूदा समय में वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। लेकिन उनके प्लेऑफ और फाइनल्स में अब तक के रिकॉर्ड को देखा जाए तो वह काफी प्रभावशाली रहा है। उनके इस धांसू रिकॉर्ड को देखते हुए उन्हें आज की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। आइए सुरेश रैना के प्ले ऑफ और फाइनल्स मैचों में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा रन

सुरेश रैना के नाम आईपीएल के प्लेऑफ और फाइनल्स मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इस दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा 714 रन बनाए हैं। उनके इस रिकॉर्ड पता चलता है कि वह प्ले ऑफ या फाइनल मैचों में किस तरह से गेंदबाजों पर हावी होकर बल्लेबाजी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा लगा चुके हैं चौके-छक्के

आईपीएल के प्लेऑफ और खिताबी मुकाबलों में रैना ने हमेशा बेखौफ होकर बल्लेबाजी की है। यह वजह है कि वह इन अहम मुकाबले में सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने में सफल रहे। रैना ने अब तक इन करो या मरो वाले मैचों में सबसे ज्यादा 40 छक्के और सबसे अधिक 51 चौके लगाए हैं। 

विज्ञापन

सबसे ज्यादा अर्धशतक 

सुरेश रैना प्लेऑफ और फाइनल जैसे मैचों में कितनी जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हैं उसकी कहानी उनके रिकॉर्ड खुद बयां करते हैं। रैना के नाम प्ले ऑफ और फाइनल्स मैचों में सबसे ज्यादा 7 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। इससे पता चलता है कि वह अहम मुकाबलों के धांसू खिलाड़ी हैं। 

जड़ चुके हैं सबसे तेज पचासा

आईपीएल प्लेऑफ मैच में सबसे तेज पचासा जड़ने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम है। 20 मई 2014 को मुंबई में खेले गए दूसरे क्वालीफायर में उन्होंने यह करिश्मा पंजाब किंग्स के खिलाफ किया था। तब रैना ने 16 गेंद पर पचास रन बनाए थे।

संयुक्त रूप से जीते सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच

सुरेश रैना ने इंडियन प्रीमियर लीग के प्लेऑफ और फाइऩल्स में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। रैना और मुंबई इंडियंस के कीरोन पोलार्ड ने इन मुकाबले में 3-3 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा रैना फाइनल, क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed