{"_id":"64c8a0f62e8dc7cd3c0e97d8","slug":"if-i-were-bcci-president-kapil-dev-warning-to-bcci-on-team-india-schedule-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Cup: 'अगर मैं BCCI अध्यक्ष होता तो...', कपिल देव ने टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर बोर्ड पर साधा निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup: 'अगर मैं BCCI अध्यक्ष होता तो...', कपिल देव ने टीम इंडिया के शेड्यूल को लेकर बोर्ड पर साधा निशाना
Tue, 01 Aug 2023 11:36 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Aug 2023 11:36 AM IST
सार
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम भारत में अक्तूबर में होने वाले वनडे विश्व कप में अपने करीब एक दशक से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य रखेगी। इस मेगा इवेंट के बारे में बोलते हुए कपिल ने एक मुश्किल शेड्यूल तैयार करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की।
विज्ञापन
कपिल देव ने बीसीसीआई पर निशाना साधा है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को बेंच पर बैठाने का प्रयोग बुरी तरह विफल होने के बाद टीम इंडिया को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मेहमान टीम का नेतृत्व हरफनमौला हार्दिक पांड्या ने किया और पूरी टीम सिर्फ 181 रन पर ढेर हो गई। बाद में वेस्टइंडीज ने केवल 36.4 ओवर में छह विकेट रहते हुए आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव टीम इंडिया के प्रदर्शन से नाखुश हैं और लगातार आलोचना कर रहे हैं। कपिल का मानना है कि वर्ल्ड कप नजदीक आ रहा है, ऐसे में इस तरह के प्रदर्शन टीम का मनोबल गिरेगा।
विज्ञापन
रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम भारत में अक्तूबर में होने वाले वनडे विश्व कप में अपने करीब एक दशक से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य रखेगी। इस मेगा इवेंट के बारे में बोलते हुए कपिल ने एक मुश्किल शेड्यूल तैयार करने के लिए बीसीसीआई की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम को काफी यात्रा करनी है और इससे खिलाड़ियों में थकान बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल ने बीसीसीआई पर साधा निशाना
कपिल देव
- फोटो : सोशल मीडिया
कपिल ने कहा, "मुझे नहीं पता। जब आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह बोर्ड सही होता है। तब कुछ भी गलत नहीं होता है, लेकिन सही बोर्ड को भी कुछ चीजों में सुधार करने की जरूरत है। अगर मैं आपको वह मैच दिखाऊं जो मैंने देखा है, तो मैं कहूंगा कि भारत वेस्टइंडीज दौरे पर 11 मैच खेल रहा है और उन्हें कितनी यात्रा करनी होगी। यह शेड्यूल किसने बनाया? अब जब मेरी टीम भारत में खेल रही है तो मैं उनकी देखभाल कैसे कर सकता हूं? वर्ल्ड कप में आप धर्मशाला जा रहे हैं, फिर बेंगलुरु, कोलकाता... नौ अलग-अलग जगहों पर खेल रहे हैं। किसी ने मुझसे पूछा और मैंने कहा, 'अगर मैं बोर्ड अध्यक्ष होता, तो मेरी टीम के लिए एक चार्टर्ड फ्लाइट होती।' मैं चाहता हूं कि वे मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। ये वो चीजें हैं जो बोर्ड को करनी हैं।"
वनडे विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू होगा। अहमदाबाद में होने वाले पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड का सामना उपविजेता न्यूजीलैंड से होगा। भारत अपना पहला मैच आठ अक्तूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। फिलहाल टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच की तैयारी कर रही है, जो आज खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी।