फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC WTC final: Virat kohli will break MS dhoni s Record and fourth captain sucsessful captain in the world Lloyd

डब्ल्यूटीसी फाइनल: धोनी का रिकॉर्ड तोड़ेंगे कोहली, जीते तो बन जाएंगे दुनिया के चौथे सबसे सफल कप्तान

Sun, 23 May 2021 01:05 PM IST
दीप्ति मिश्रा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 01:05 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरते ही सर्वाधिक टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने वाले कप्तान बन जाएंगे।

विज्ञापन
ICC WTC final: Virat kohli will break MS dhoni s Record and fourth captain sucsessful captain in the world Lloyd
विराट कोहली - फोटो : twitter

विस्तार

 विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में उतरते ही सर्वाधिक टेस्ट मैचों में भारत की अगुवाई करने वाले कप्तान बन जाएंगे। इस मैच में जीत पर दुनिया के सबसे सफल कप्तानों की सूची में चौथे नंबर पर काबिज हो जाएंगे।

विज्ञापन


कोहली ने अब तक 60 टेस्ट मैचों में भारत का नेतृत्व किया है और वह महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर हैं। इंग्लैंड के साउथम्पटन में 18 अक्तूबर से शुरू होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में उतरते ही भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड कोहली के नाम पर दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन


विराट कोहली इस साल के शुरू में इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ही यह रिकार्ड अपने नाम कर देते, लेकिन वह अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। इन मैचों में अजिंक्य रहाणे ने टीम की अगुवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली की कप्तानी: 60 में से 36 मैच जीती टीम इंडिया
पहली बार वर्ष 2014 में टेस्ट टीम की कमान संभालने वाले कोहली अब तक जिन 60 मैचों में कप्तान रहे हैं, उनमें से 36 में भारत ने जीत दर्ज की है, जो भारतीय रिकार्ड है। धोनी 60 मैचों में 27 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

जीत पर क्लाइव लॉयड  को छोड़ देंगे पीछे

भारतीय टीम दो जून को साढ़े तीन महीने के ब्रिटिश दौरे पर रवाना होगी, जिसमें वह डब्ल्यूटीसी फाइनल के अलावा मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला भी खेलेगी। इस दौरान एक जीत से कोहली सर्वाधिक मैचों में जीत दर्ज करने वाले कप्तानों की सूची में वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लायड को पीछे छोड़ देंगे।

लॉयड के नाम ये हैं रिकॉर्ड
लॉयड की अगुवाई में वेस्टइंडीज ने 74 मैच खेले जिनमें से 36 में उसने जीत हासिल की थी। कप्तान के रूप में सर्वाधिक मैचों में जीत का रिकार्ड दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (109 मैचों में 53 जीत) के नाम पर है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (77 मैचों में 48 जीत) और स्टीव वॉ (57 मैचों में 41 जीत) का नंबर आता है।

ग्रीम स्मिथ के नाम पर सर्वाधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकार्ड भी है। उनके बाद आस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (93 मैच), न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (80), पोंटिंग (77), लायड (74), धोनी और कोहली का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed