फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC World Cup 2023 Tickets Booking Online Know When and Where to buy ODI World Cup Matches Tickets

World Cup 2023: विश्व कप के टिकट के लिए हो जाइए तैयार, 24 अगस्त से शुरू होगी बिक्री! जानें कहां खरीद पाएंगे

Wed, 23 Aug 2023 09:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 23 Aug 2023 09:40 PM IST
सार

विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं।

विज्ञापन
ICC World Cup 2023 Tickets Booking Online Know When and Where to buy ODI World Cup Matches Tickets
अंतरिक्ष में वर्ल्ड कप ट्रॉफी - फोटो : ICC

विस्तार

भारत में पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। फैंस लंबे समय से टिकट खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। भारत के मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट की जानकारी पहले ही सार्वजनिक कर दी गई थी। अब बीसीसीआई ने बताया है कि फैंस टिकट कहां खरीद पाएंगे। टिकटों की बिक्री 25 अगस्त से होनी है। हालांकि, कुछ फैंस एक दिन पहले 24 अगस्त से ही टिकट कर सकते हैं।
विज्ञापन


विश्व कप में कुल 58 मैच खेले जाएंगे। इनमें 10 अभ्यास मैच शामिल हैं। विश्व कप के मैच भारत के 10 शहरों में खेले जाएंगे। हैदराबाद, अहमदाबाद, धर्मशाला, दिल्ली, चेन्नई, लखनऊ, पुणे, बेंगलुरु, मुंबई और कोलकाता में मुकाबले हैं। गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम के अलावा हैदराबाद में अभ्यास मैच आयोजित किए जाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि टिकट बिक्री वेबसाइट पर मैचों के लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं। इस वेबसाइट पर टूर्नामेंट के मुख्य मैचों के साथ-साथ अभ्यास मैचों के टिकट भी मिलेंगे। बीसीसीआई ने अपने ट्वीट में इस वेबसाइट का जिक्र किया है।
विज्ञापन


24 अगस्त से ये फैंस खरीद सकते हैं टिकट
आईसीसी ने बताया था कि टिकटों की बिक्री 25 अगस्त को होगी। बीसीसीआई ने कहा कि प्रशंसकों के लिए एक सहज और व्यापक टिकट बिक्री प्रक्रिया सावधानीपूर्वक चरणों में शुरू की जाएगी। प्रारंभिक चरण में आईसीसी के कमर्शियल पार्टनर के लिए विशेष रूप से 24 घंटे पहले एक विंडो खुल जाएगी। इसका मतलब है कि जिसके पास मास्टरकार्ड होगा वह 25 की जगह 24 अगस्त से ही टिकट खरीद सकता है। इसका जिक्र बीसीसीआई ने अपनी वेबसाइट पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टिकटों की पूर्व-बिक्री का कार्यक्रम इस प्रकार है:
24 अगस्त शाम 6 बजे से: वार्म-अप मैच को छोड़कर सभी गैर-भारतीय इवेंट मैच।
29 अगस्त शाम 6 बजे से:  अभ्यास मैचों को छोड़कर सभी भारतीय मैच।
14 सितंबर शाम 6 बजे से: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट।

अन्य सभी उपयोगकर्ताओं के लिए टिकट बिक्री को नीचे दिए गए चरणों के अनुसार अलग किया गया है:
25 अगस्त रात 8 बजे से: गैर-भारत वार्म-अप मैच और सभी गैर-भारत इवेंट मैच।
30 अगस्त रात 8 बजे से:  गुवाहाटी और त्रितिरुवनंतपुरम में भारत के अभ्यास मैच के टिकट।
31 अगस्त रात 8 बजे से: चेन्नई, दिल्ली और पुणे में भारत के मैच के टिकट।
एक सितंबर रात 8 बजे से: धर्मशाला, लखनऊ और मुंबई में भारत के मैच के टिकट।
दो सितंबर रात 8 बजे से: बेंगलुरु और कोलकाता में भारत के मैच के टिकट।
तीन सितंबर रात 8 बजे से: अहमदाबाद में भारत के मैच के टिकट।
15 सितंबर रात 8 बजे से: सेमीफाइनल और फाइनल के टिकट।

अहमदाबाद में पहला और अंतिम मैच
अहमदाबाद में पांच अक्तूबर को उद्घाटन मैच और 19 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस विश्व कप में कुल 10 टीमें भाग लेंगी। श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें क्वालिफायर्स के तहत इस टूर्नामेंट में पहुंची हैं।

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होगा विश्व कप
इस विश्व कप में सभी टीमें बाकी नौ टीमों के साथ राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेलेंगी। इनमें से अंक तालिका में शुरुआती चार स्थान पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी और यहां जीतने वाली टीमें फाइनल में भिडे़ंगी। पिछली बार इंग्लैंड में भी इसी फॉर्मेट में विश्व कप का आयोजन हुआ था। तब इंग्लिश टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed