विश्व कप 2019: भारत-पाक मैच की सारी टिकट बिकींं, ये छह मुकाबले भी अभी से सुपरहिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड-वेल्स करने वाला है। शुरुआत 30 मई 2019 से होगी।कुछ महीने पहले आईसीसी ने इसके शेड्यूल की भी घोषणा कर दी थी। अब ताजा खबर यह है कि विश्वकप के छह मुकाबलों की सारी टिकट अभी से बुक हो चुकीं हैं।
भारत-पाकिस्तान की क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता दुनिया को रास आती है। हर कोई इसके रोमांच सागर में डूबने को बेकरार होता है। तभी तो छह महीने पहले ही इस मैच के लिए स्टेडियम हाउसफुल हो चुका है। खुद आईसीसी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
🎟️ A limited number of tickets for selected #CWC19 group games will be available to purchase at 10am (GMT) today!
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) November 20, 2018
याद हो कि विश्व कप 2019 में इस बार कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड में खेले गए आखिरी विश्व कप में कुल 14 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस बार आईसीसी वनडे रैंकिंग की पहली आठ टीमों को विश्व कप में सीधे प्रवेश मिल गया था जबकि अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज ने इस वर्ष की शुरुआत में जिम्बाब्वे में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स टूर्नामेंट के जरिए विश्व कप में जगह बनाई थी।