फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   icc world cup 2015 begain from 14 february

वर्ल्ड कप मैच कल से, चार बड़ी टीमें होगी आमने-सामने

Fri, 13 Feb 2015 03:41 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 13 Feb 2015 03:41 PM IST
विज्ञापन
icc world cup 2015 begain from 14 february
वर्ल्ड कप का बुखार पूरी दुनिया में कल से सिर चढ़कर बोलने वाला है। 14 फरवरी से 29 मार्च तक चलने वाला यह महा इंटरटेनमेंट सीरीज करीब डेढ़ माह तक चलेगा।
विज्ञापन


श्ानिवार को वर्ल्ड कप के दो मुकाबले क्रिकेट प्रशंसकों का मजा एक नहीं, दो भी नहीं बल्कि चार गुना कर देगा। क्योंकि इस दिन चार टीमें एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेगी।

क्रिकेट महाकुंभ के इस 11वें संस्करण का पहला मैच न्यूजीलैंड के क्रिस्टचर्च मैदान में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तड़के 3:30  को शुरु हो जाएगा। दोनों देश इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली बड़ी टीमें है। इन दोंनों अलग-अलग कारणों से इस बार खिताब का दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन


एक तरफ 23 साल बाद वर्ल्ड की मेजबानी करने वाली न्यूजीलैंड की टीम जिसके खिलाड़ी अनुकूल हालात का फायदा उठाकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने का दम रखते हैं।

वहीं दूसरी ओर 1996 वर्ल्ड की चैंपियन टीम श्रीलंका है, जिसकी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाना आदत बन चुकी है। पिछले वर्ल्ड कप 2011 में श्रीलंका फाइनल तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे न्यूजीलैंड और श्रीलंका दोनों टीमें काफी संतुलित नजर आ रहे है। हालांकि न्यूजीलैंड को घरेलू हालात में हराना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है।

वह भी तब जबकि टीम के कप्तान ब्रैंडन मैककुलम विस्फोटक फॉर्म में हैं। साथ ही गेंदबाजों ने भी हालिया सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है।

वहीं श्रीलंकाई टीम का दारोमदार उसके अनुभवी बल्लेबाजों की तिकड़ी संगकारा, जयवर्धने और दिलशान पर होगा। जबकि गेंदबाजों की अगुआई लसिथ मलिंगा करेंगे, जिनका साथ कुलासेखरा, हेराथ, मैथ्यूज और धमिका प्रसाद देंगे।
 
ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा इंग्लैंड

इसके अलावा दूसरा मैच सुबह 9 बजे मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क इस मैच में नहीं खेल रहे है। उनके स्थान पर टीम की कमान जॉर्ज बैली या स्टीवन स्मिथ में से कोई एक कर सकते है। पिछली दो सीरीज में लगातार जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के हौसले बुलंद है।


वहीं, दूसरी ओर इंग्लैंड टीम को कम आंकना ऑस्ट्रेलिया के लिए भूल हो सकती है। भले ही वॉर्मअप मैच में इंग्लैंड टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन त्रिकोणीय सीरीज में गत वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद टीम के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed