वर्ल्ड टी-20: महिला दिवस पर होगा भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2020 के उद्घाटन मैच में भिड़ने वाली ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम एक बार फिर से फाइनल मुकाबले में भी आमने-सामने होगी। ग्रुप-ए में शीर्ष दो स्थानों पर रहीं इन दोनों टीमों के बीच अब विश्व कप का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से धुलने के बाद जहां भारतीय टीम आईसीसी के नियम के तहत फाइनल में पहुंची वहीं बारिश से बाधित दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठी बार फाइनल का टिकट हासिल किया।
कब होगा मैच
भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चार बार के चैंपियन आस्ट्रेलिया पर जीत के साथ की थी, और अब फाइनल में भी उसका मुकाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया से ही आठ मार्च (रविवार) को होगा।
कहां होगा मैच
दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अब मेलबर्न में इनके बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समयानुसार यह महामुकाबला दोपहर के 12:30 से शुरू होगा। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण
अपना पहला फाइनल खेलने के लिए तैयार भारतीय टीम पांच बार की फाइनलिस्ट और चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी और इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा।
ऐसे देखें LIVE स्ट्रीमिंग
हॉटस्टार पर भी इस मैच के मजे लिए जा सकते हैं। इसके अलावा amarujala.com पर लाइव कमेंट्री, पल-पल की अपडेट और महिला विश्व कप से जुड़ी तमाम दिलचस्प कहानियां पढ़ने को मिलेंगी।