{"_id":"5e53c6cb8ebc3ec98131626f","slug":"icc-womens-t20-world-cup-australia-women-revive-fortunes-with-win-over-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया का खुला खाता, पहली जीत की तलाश में श्रीलंका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया का खुला खाता, पहली जीत की तलाश में श्रीलंका
Mon, 24 Feb 2020 06:21 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 24 Feb 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
मेग लेनिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने सोमवार को पर्थ में खेले गए आईसीसी वर्ल्ड कप के पांचवें मुकाबले में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया। वर्ल्ड कप में यह ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली जीत है।
विज्ञापन
इससे पहले मुकाबले में ;चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को टीम इंडिया के हाथों 12 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, श्रीलंका को इस वर्ल्ड कप में पहली जीत की तलाश है। पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को सात विकेट से हराया था।
विज्ञापन
ग्रुप ए के तहत खेले गए इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 123 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में कंगारू टीम ने तीन गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग ने नाबाद 41 और रचेल हेनेस ने 60 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।
विज्ञापन