फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC Womens ODI Team Of The Year 2024: Smriti Mandhana and Deepti Sharma included

Women's ODI Team Of The Year: 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में दो भारतीय, द. अफ्रीका की खिलाड़ी को कमान

Fri, 24 Jan 2025 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 24 Jan 2025 03:00 PM IST
सार

आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी मंधाना और वोल्वार्ड्ट को दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की वोल्वार्ड्ट इस टीम की कप्तान भी हैं।

विज्ञापन
ICC Womens ODI Team Of The Year 2024: Smriti Mandhana and Deepti Sharma included
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

आईसीसी ने पुरुषों के साथ-साथ साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम की भी घोषणा कर दी है। इस टीम में दो भारतीयों को जगह दी गई है। इनमें स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा शामिल हैं। महिला की सर्वश्रेष्ठ वनडे टीम में भारत के अलावा इंग्लैंड की तीन खिलाड़ी, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की एक-एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन

मंधाना के लिए बेहतरीन रहा था साल 2024
28 साल की मंधाना ने पिछले साल 13 मैचों में 747 रन बनाए थे। वह साल 2024 की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं। इसकी वजह से उन्हें साल 2024 की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे खिलाड़ी के लिए भी नामित किया गया है। मंधाना ने साल की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 गेंद में 29 रन बनाकर की थी। इसके बाद उन्हें अगले वनडे के लिए छह महीने का इंतजार करना पड़ा था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब वह खेलीं तो शानदार फॉर्म में दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीप्ति भी शानदार फॉर्म में रही थीं
इस टीम के खिलाफ सीरीज में उन्होंने लगातार दो शतक लगाए। वह तीसरे वनडे में शतक से चूक गई थीं। 343 रन बनाकर वह प्लेयर ऑफ द सीरीज रही थीं। उन्होंने अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शानदार फॉर्म जारी रखा। वहीं, दीप्ति की बात करें तो उन्होंने पिछले साल 13 मैचों में 186 रन बनाए और 24 विकेट झटके। अपने ऑलराउंड शो से उन्होंने इस टीम में जगह बनाई। 
विज्ञापन

टीम में और कौन कौन खिलाड़ी
आईसीसी की सर्वश्रेष्ठ महिला वनडे टीम में ओपनिंग की जिम्मेदारी मंधाना और वोल्वार्ड्ट को दी गई है। दक्षिण अफ्रीका की वोल्वार्ड्ट इस टीम की कप्तान भी हैं। इनके अलावा टीम में चमारी अट्टापट्टू और हेली मैथ्यूज जैसी विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं। टीम के पास कई बेहतरीन ऑलराउंडर्स हैं। दीप्ति के अलावा टीम में मारिजाने कैप, गार्डनर और सदरलैंड जैसी दिग्गज ऑलराउंडर हैं। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी एमी जोन्स को सौंपी गई है।

2024 के लिए आईसीसी महिला वनडे टीम ऑफ द ईयर: स्मृति मंधाना (भारत), एल वोल्वार्ड्ट (कप्तान) (दक्षिण अफ्रीका), चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका), हेली मैथ्यूज (वेस्टइंडीज), मारिजाने कैप (दक्षिण अफ्रीका), एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया), एनाबेल सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया), एमी जोन्स (विकेटकीपर) (इंग्लैंड), दीप्ति शर्मा (भारत), सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड), केट क्रॉस (इंग्लैंड)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed