{"_id":"5e5dd6c88ebc3eebb77cc71b","slug":"icc-women-s-t20-world-cup-2020-ellyse-perry-ruled-out-from-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC Women's T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, पैरी बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC Women's T20 World Cup: सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, पैरी बाहर
Tue, 03 Mar 2020 09:32 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 03 Mar 2020 09:32 AM IST
सार
- बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव
- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी जानकारी
- मैनेजमेंट विकल्पों पर कर रहा विचार
विज्ञापन
एलिस पेरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2020 में मेजबान टीम को सेमीफाइनल से पहले तगड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलियाई टीम की स्टार ऑलराउंडर एलिस पैरी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई हैं। कंगारू टीम को गुरुवार पांच मार्च को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरना है। पैरी का बाहर होना ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बड़ा नुकसान है।
विज्ञापन
पैरी सोमवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट के आखिरी लीग मुकाबले में खुद को चोटिल कर बैठी थीं। एलिस पैरी एक बल्लेबाज को रन आउट करना चाहती थीं। इसी दौरान उनके बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया। इसके बाद वो मैदान से बाहर चली गईं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये जानकारी दी है कि वे आगे इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाएंगी।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई के फिजियो पिप इंगे ने कहा है कि एलिस पैरी को बाएं पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आया है। उनकी चोट हाई ग्रेड है। फिलहाल हम मैनेजमेंट के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं और हम एलिस को चोट से उबारने के लिए हर कदम उठाएंगे।
विज्ञापन
29 साल की एलिस पैरी ने ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए साल 2009 से अब तक वर्ल्ड कप के सभी मैच में खेला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ वे 15 गेंदों में दो चौके की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुई थीं।