{"_id":"62273466b8fc4a41c51b8197","slug":"icc-women-s-odi-rankings-mithali-raj-and-smriti-mandhana-losses-meg-lanning-rises-to-2nd-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's ODI Rankings: भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान तो ऑस्ट्रेलियाईयों को फायदा, मिताली और स्मृति दो-दो स्थान लुढ़कीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's ODI Rankings: भारतीय खिलाड़ियों को नुकसान तो ऑस्ट्रेलियाईयों को फायदा, मिताली और स्मृति दो-दो स्थान लुढ़कीं
Tue, 08 Mar 2022 04:18 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:18 PM IST
सार
महिला एकदिवसीय विश्व कप 2022 के पांच मैचों के बाद आईसीसी की वनडे रैंकिग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय खिलाड़ियों को यहां नुकसान देखने को मिला है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला एकदिवसीय विश्व कप 2022 के पांच मैचों के बाद आईसीसी की वनडे रैंकिग में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। भारतीय खिलाड़ियों को यहां नुकसान देखने को मिला है तो वहीं ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की खिलाड़ियों को फायदा हुआ है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग को उनके प्रदर्शन का फायदा मिला है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 110 गेंदों में 86 रन की पारी खेली थी और अब वह दो स्थान की छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। वह अब शीर्ष पर काबिज हमवतन एलिसा हिली से एक पायदान नीचे हैं। उसी मैच में 131 गेंदों में 130 रन की पारी खेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रशेल हेन्स छह स्थान की छलांग के साथ शीर्ष 10 में शामिल हो गई हैं और अब सातवें नंबर पर पहुंच गई हैं। मैच में इंग्लैंड की तरफ से शतकीय पारी खेलने वाली नताली सिवर को भी पांच स्थान का फायदा हुआ है और वह अब छठे पायदान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत को निराशा हाथ लगी है। कप्तान मिताली राज और स्मृति मंधाना दो-दो स्थान के नुकसान के साथ क्रमश: चौथे और 10वें पायदान पर खिसक गई हैं।
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में करैंबियाई खिलाड़ी हेले मैथ्यूज को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन का बड़ा फायदा मिला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में 119 रन की पारी खेलने और दो अहम विकेट लेने की वजह से अब वह छह स्थान की छलांग के साथ चौथे नंबर पर काबिज हो गई हैं। भारत को यहां भी नुकसान हुआ है और दीप्ति शर्मा एक स्थान के नुकसान के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई हैं। वह शीर्ष 10 में इकलौती भारतीय हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी शीर्ष 10 में चौथे स्थान पर बनी हुई हैं। हेले मैथ्यूज को यहां भी बड़ा फायदा हुआ है और वह तीन स्थान की छलांग के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
इसके अलावा भारत की स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर जिन्होंने भारत की तरफ से सातवें विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी बनाकर पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिलाई थी, वो बल्लेबाजों की सूची में अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।