फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC wants strict law and punishment for ball tampering in cricket

बॉल टेंपरिंग में फंसे खिलाड़ियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, सख्त कानून बना सकती है आईसीसी

Tue, 19 Jun 2018 08:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 19 Jun 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
ICC wants strict law and punishment for ball tampering in cricket
वॉर्नर चांदीमल और स्मिथ

डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरन बैनक्राफ्ट के बाद अब श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल के ऊपर भी बॉल टेंपरिंग का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि चांदीमल शुरुआत से ही खुद पर लगे बॉल टेंपरिंग के आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। लेकिन यह मामला सामने आने के बाद यह तो स्पष्ट हो गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् ऐसे मामलों को लेकर काफी गंभीर हो चुकी है।

विज्ञापन


दरअसल इस महीने के अंत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् की एक वार्षिक बैठक होने जा रही है जिसमें बॉल टेंपरिंग से जुड़े मामलों को सख्ती से लेने पर विचार किया जा सकता है। आईसीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने बताया कि जेंटलमैन गेम में इस तरह की चीजों पर सख्त कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन


बता दें कि मौजूदा समय में लेवल-2 के दायरे में आने वाले अपराधी खिलाड़ी को एक टेस्ट या दो वनडे मैचों के लिए बैन किया जा सकता है। जबकि लेवल-3 के दायरे में आने वाले अपराधी खिलाड़ियों को चार टेस्ट या आठ वनडे मैचों के लिए बैन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेविड रिचर्डसन का कहना है कि खिलाड़ियों को सबक सिखाने के लिए इस कानून को और ज्यादा सख्त बनाने की जरूरत है। इस बैठक में न सिर्फ बैल टेंपरिंग जैसे मुद्दों पर बातचीत होगी, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों द्वारा प्रयोग की जाने वाली अभद्र भाषा पर भी लगाम कसने की तैयारी की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed