{"_id":"61f8201ddbd3dc3ca626e26b","slug":"icc-u19-world-cup-nishant-sindhu-recovers-from-covid-19-entire-squad-says-report-fit-for-semifinal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC U19 World Cup: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कोरोना से उबरे सभी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC U19 World Cup: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले कोरोना से उबरे सभी खिलाड़ी
Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:15 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने से महज दो जीत दूर है। यश ढुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया बिना कोई मैच गंवाए के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 विश्व कप टीम
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2022 का खिताब जीतने से महज दो जीत दूर है। यश ढुल की अगुवाई वाली टीम इंडिया बिना कोई मैच गंवाए के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। चार बार की चैंपियन भारतीय टीम अब बुधवार यानी दो फरवरी को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। लेकिन उससे पहले टीम को एक बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले संक्रमित हुए ऑलराउंडर निशांत सिंधु भी कोविड-19 से उबर गए हैं और ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में सभी खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। सिंधु ने यश ढुल की अनुपस्थिति में दो लीग मैचों में टीम का नेतृत्व किया था। सिंधु से पहले यश समेत पांच खिलाड़ी संक्रमित हुए थे जो ठीक होकर क्वार्टरफाइनल मुकाबले में खेले थे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी पीटीआई ने आईसीसी के एक सूत्र के हवाले से बताया कि सिंधु की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के लिए चयन के लिए सभी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम ने सबसे पहले अपने ग्रुप मैचों में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा को हराया था और इसके बाद क्वार्टरफाइनल में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी।