फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 World Cup 2022: BCCI to send five reserve players after Covid cases in Indian squad

ICC U19 World Cup: भारतीय टीम पर फूटा कोरोना बम, बीसीसीआई पांच रिजर्व खिलाड़ियों को भेजेगी वेस्टइंडीज

Fri, 21 Jan 2022 08:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Jan 2022 08:36 PM IST
सार

वेस्टइंडीज में जारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर लीग क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम पर कोविड-19 का बुरा असर हुआ है और टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
ICC U19 World Cup 2022: BCCI to send five reserve players after Covid cases in Indian squad
भारतीय U19 टीम - फोटो : twitter@Cricketworldcup

विस्तार

वेस्टइंडीज में जारी अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने सुपर लीग क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। हालांकि टीम पर कोविड-19 का बुरा असर हुआ है और टीम के आधा दर्जन खिलाड़ी संक्रमित पाए गए हैं। इसका असर आयरलैंड के खिलाफ ग्रुप बी के दूसरे मुकाबले में देखने को मिला जब टीम अपने कप्तान यश धुल और कई अन्य खिलाड़ियों के बगैर मैदान पर उतरी। भारत के पास सिर्फ 11 खिलाड़ियों का ही विकल्प था जिसे उसने मैच में उतारा और जीत दर्ज की। 

विज्ञापन


चार बार की चैंपियन टीम इंडिया को अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर तय करना है, ऐसे में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पांच रिज़र्व खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज भेजने का फैसला किया है। यह खिलाड़ी हैं उधय सहारन, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर) रिशीथ रेड्डी, अंश गोसाई और पीएम सिंह राठौर।  
विज्ञापन


पूरे मामले पर नजर रखने वाले सूत्रों ने समाचार एजेंसी को पुष्टि की कि खिलाड़ियों को तुरंत वेस्टइंडीज ले जाया जाएगा। सूत्र ने कहा, "हां, बोर्ड ने पांच रिजर्व खिलाड़ियों को भेजने का फैसला किया है। वे यहां पहुंचने पर छह दिन के पृथकवास में रहेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि टीम अपने ग्रुप बी में शीर्ष पर रहेगी ताकि हर कोई फिट हो और 29 जनवरी को क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए उपलब्ध हो।"
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने अपने शुरू के दोनों ग्रुप मुकाबले जीते हैं और अब उसका सामना शनिवार को यूगांडा से होगा। 

इससे पहले दूसरे मैच के दिन बीसीसीआई ने जानकारी दी थी कि कप्तान यश और उपकप्तान रशीद समेत स्क्वॉड के चार खिलाड़ी आरटी-पीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। शुक्रवार को दो और खिलाड़ियों में लक्षण दिखे और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई जिसके बाद आखिरी ग्रुप मुकाबले से कप्तान समेत पांच खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed