फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC U19 World Cup 2020:  India U-19 vs Australia U-19 match preview

U19 World Cup: भारत-ऑस्ट्रेलिया के स्पिनरों के बीच जंग, क्वार्टरफाइनल में आज होगी भिड़ंत

Tue, 28 Jan 2020 08:39 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 28 Jan 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
ICC U19 World Cup 2020:  India U-19 vs Australia U-19 match preview
रवि बिश्नोई - फोटो : ट्विटर

भारत और ऑस्ट्रेलिया की जूनियर टीमें आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को यहां जब आमने-सामने होंगी तो न सिर्फ रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा बल्कि दोनों टीमों के स्पिनरों के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


भारतीय टीम में कलाई के स्पिनर रवि बिश्नोई और ऑस्ट्रेलियाई टीम में तनवीर सांघा सफेद गेंद की क्रिकेट में हाल के दिनों में कलाई के स्पिनरों ने अहम भूमिका निभाई है और जूनियर क्रिकेट भी उससे अछूता नहीं है, जहां बिश्नोई टूर्नामेंट के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए हैं और वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ अपनी टीम का पलड़ा भारी रखने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


बिश्नोई ने अब तक तीन मैचों में दस विकेट लिए हैं। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 30 रन देकर चार विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन भी शामिल है। इससे बिश्नोई ने साबित कर दिया कि आखिर आईपीएल नीलामी के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर दो करोड़ रुपये क्यों खर्च किए थे। सांघा भी बिश्नोई से पीछे नहीं है और उन्होंने भी अब तक दस विकेट लिए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर पांच विकेट है जो उन्होंने नाईजीरिया के खिलाफ किया था। इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ भी चार विकेट लिए थे और इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का पलड़ा है भारी

ICC U19 World Cup 2020:  India U-19 vs Australia U-19 match preview
भारतीय अंडर 19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया

वर्ष 2013 के बाद अंडर-19 स्तर पर इन दोनों टीमों के बीच जो पांच मैच खेले गए, उनमें से चार मैच भारत ने जीते जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था। दोनों टीमों की तुलना की जाए तो भारतीय टीम अपने प्रतिद्वंद्वी से काफी आगे नजर आती है। उसके पास ओपनर यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना और कप्तान प्रियम गर्ग के रूप में उपयोगी बल्लेबाज हैं।

गेंदबाजी विभाग में उत्तर प्रदेश के कार्तिक त्यागी और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और बाएं हाथ के स्पिनर अथर्व अंकोलेकर है। ऑस्ट्रेलिया के पास कप्तान मैकेंजी हार्वे अच्छे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम लीग मैच में 65 रन की शानदार पारी खेली थी। गेंदबाजी में कोनोर सुली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed