चार दिन के टेस्ट को लेकर दो हिस्सों में बंटा क्रिकेट जगत, मार्च में कुंबले की अध्यक्षता में बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी 2023 से 4 दिन का टेस्ट कराने की तैयारी में हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने तो वैसे इसे सिरे से नकार दिया है, लेकिन आईसीसी क्रिकेट कमेटी मार्च में एक बैठक करने जा रही है, जहां चार दिन के टेस्ट को लेकर चर्चा होगी। दुबई में बैठक 27 से 31 मार्च के बीच होगी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले हैं।
अनिल कुंबले के अलावा कमेटी में इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने और दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज और पूर्व कप्तान शॉन पोलक शामिल हैं।
किन दिग्गजों ने क्या कहा था?
भारतीय कप्तान विराट कोहली चार दिन के टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और नाथन लियोन भी इसके विरोध में हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी चार दिन के टेस्ट के विरोध में हैं। अख्तर ने इसे बकवास बताया। उन्होंने तो इसे एशियाई टीमों के खिलाफ साजिश तक बता दी थी। दूसरी ओर शेन वार्न, मार्क टेलर और माइकल वॉन जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में इस बदलाव के पक्ष में हैं।