फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC to discuss four day Test proposal in March

चार दिन के टेस्ट को लेकर दो हिस्सों में बंटा क्रिकेट जगत, मार्च में कुंबले की अध्यक्षता में बैठक

Tue, 07 Jan 2020 07:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 07 Jan 2020 07:02 PM IST
विज्ञापन
ICC to discuss four day Test proposal in March
पहला डे नाइट टेस्ट मैच - फोटो : ट्विटर

आईसीसी 2023 से 4 दिन का टेस्ट कराने की तैयारी में हैं। भारतीय कप्तान कोहली ने तो वैसे इसे सिरे से नकार दिया है, लेकिन आईसीसी क्रिकेट कमेटी मार्च में एक बैठक करने जा रही है, जहां चार दिन के टेस्ट को लेकर चर्चा होगी। दुबई में बैठक 27 से 31 मार्च के बीच होगी। कमेटी के अध्यक्ष पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले हैं।

विज्ञापन


अनिल कुंबले के अलावा कमेटी में इंग्लैंड के धुरंधर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस, पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़, पूर्व श्रीलंकाई कप्तान महेला जयवर्धने और दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज और पूर्व कप्तान शॉन पोलक शामिल हैं।

विज्ञापन

किन दिग्गजों ने क्या कहा था?

ICC to discuss four day Test proposal in March
स्टीव स्मिथ और शोएब अख्तार - फोटो : Social Media

भारतीय कप्तान विराट कोहली चार दिन के टेस्ट के पक्ष में नहीं हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, सचिन तेंदुलकर, गौतम गंभीर और नाथन लियोन भी इसके विरोध में हैं। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भी चार दिन के टेस्ट के विरोध में हैं। अख्तर ने इसे बकवास बताया। उन्होंने तो इसे एशियाई टीमों के खिलाफ साजिश तक बता दी थी। दूसरी ओर शेन वार्न, मार्क टेलर और माइकल वॉन जैसे खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट में इस बदलाव के पक्ष में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed