अनुभवी स्पिनर अश्विन और तेज गेंदबाज बुमराह एक एक पायदान के फायदे से क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर पहुंच गए। अब शीर्ष रैंकिंग पर काबिज केन विलियमसन से 36 अंक पीछे हैं और वह स्टीव स्मिथ से केवल आठ अंक पीछे हैं। बाएं हाथ के स्पिनर शाहबाज नदीम को भी दो पायदान का लाभ मिला है, जिससे वह गेंदबाजों में 85वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शीर्ष पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस मौजूद हैं। पूर्व में शीर्ष रैंकिंग पर रह चुके जेम्स एंडरसन छठे से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं और वह हमवतन स्टुअर्ट ब्रॉड से केवल चार अंक पीछे हैं। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के शुरू होने के बाद से एंडरसन अपनी शीर्ष रैंकिंग पर पहुंचे हैं जबकि स्पिनर जैक लीच और डॉमिनिक बेस को अपनी करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक मिली हैं, जिससे वे क्रमश: 37वें और 41वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
2017 के बाद पहली बार आईसीसी टेस्ट रैकिंग में रूट से पिछड़े कोहली, टॉप-5 में कड़ी टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई टेस्ट में भारत की करारी हार और इंग्लैंड की शानदार जीत के बाद आईसीसी ने आज टेस्ट रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग में दोहरा शतक ठोकने वाले जो रूट को जबरदस्त फायदा हुआ है तो भारतीय कप्तान विराट कोहली को एक स्थान का नुकसान। अपने 100वें टेस्ट में दोहरा शतक ठोकने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जो रूट ताजा रैंकिंग में दो स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं, वहीं पहले चौथे क्रम पर मौजूद विराट कोहली एक स्थान के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर फिसल गए।
💥 Joe Root enters top three
🔼 Babar Azam, Ben Stokes move up one spot
📉 Virat Kohli slips to No.5
A lot of changes in the latest @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings for batting 👀विज्ञापन
Full rankings: https://t.co/OMjjVwOboH pic.twitter.com/TRwJwuRx88 — ICC (@ICC) February 10, 2021
रूट के पास अब 883 रेटिंग पॉइंट हैं, यह 2017 के बाद उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है। पिछले तीन टेस्ट में 684 रन बना चुके रूट के आगे अब स्टीव स्मिथ और केन विलियमसन ही हैं। कीवी कप्तान केन 919 रेटिंग पॉइंट के साथ शीर्ष पर बरकरार हैं तो स्टीव स्मिथ, रूट से महज आठ अंक आगे दूसरे क्रम पर। चौथे स्थान पर मौजूद मार्नस लाबुशेन और पांचवें नंबर वाले विराट कोहली के बीच 26 अंक का फासला है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में 11 और 72 रन की पारी खेलने वाली कोहली के 852 अंक हैं और वह बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग में एक स्थान नीचे खिसक गए। इंग्लिश ओपनर डोम सिबली ने पहली पारी में 87 और दूसरी पारी में 16 रन बनाए थे, इसका उन्हें फायदा हुआ, वह 11 पायदान की उछाल के साथ 35वें नंबर पर पहुंच गए।
🌏 @root66's team are globetrotting.@englandcricket's win over India was their SIXTH straight Test win away from home - their best run overseas in 117 years.#INDvENG pic.twitter.com/QFHqvkgY5I
— ICC (@ICC) February 9, 2021
शीर्ष पांच स्थान के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है, जिसमें मार्नस लाबुशेन भी शामिल हैं और इन सभी के 850 रेटिंग अंक से ऊपर हैं। ऋषभ पंत पहली पारी में 91 रन बनाकर 700 रेटिंग अंक तक पहुंचने वाले देश के पहले फुल टाइम विकेटकीपर बन गए हैं, जिससे वह बल्लेबाजों की सूची में 13वें स्थान पर बरकरार हैं। सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल सात पायदान के फायदे से 40वें स्थान जबकि ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दो पायदान ऊपर 81वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
गेंदबाजों की रैंकिंग
🔥 Anderson moves up three spots to No.3
— ICC (@ICC) February 10, 2021
↗️ Ashwin, Bumrah climb up
Bowlers make significant gains in the latest update of the @MRFWorldwide ICC Test Player Rankings.
Full list: https://t.co/OMjjVwOboH pic.twitter.com/XELbZKy2jY