{"_id":"5c7180dfbdec227382448160","slug":"icc-test-rankings-india-retains-top-position-as-well-south-africa-slipped-to-third","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम, हार के साथ द. अफ्रीका तीसरे स्थान पर लुढ़का ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर कायम, हार के साथ द. अफ्रीका तीसरे स्थान पर लुढ़का
Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका से सीरीज गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर खिसक गया है, जबकि भारत पहले की तरह शीर्ष पर बना हुआ है। श्रीलंका ने पोर्ट एलिजाबेथ में दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की सीरीज में 2-0 अजेय बढ़त हासिल कर ली है।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के सीरीज से पहले 110 अंक थे और वह शीर्ष पर काबिज भारत (116 अंक) से छह अंक पीछे था। पहले दोनों टेस्ट मैच हारने के बाद अब उसके 105 अंक रह गए हैं और वह न्यूजीलैंड (107 अंक) से दो अंक पीछे हो गया।
विज्ञापन
श्रीलंका की जीत का फायदा न्यूजीलैंड को मिला और वह दूसरे स्थान पर काबिज हो गया है। श्रीलंका पहले की तरह छठे स्थान पर बना हुआ है, लेकिन उसे चार अंक का फायदा हुआ है और उसके अब 93 अंक हो गए हैं। न्यूजीलैंड को अपना दूसरा स्थान बरकरार रखने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज जीतनी होगी। सीरीज का पहला मैच 28 फरवरी से हैमिल्टन में शुरू होगा।
विज्ञापन