{"_id":"62e969f24f576e52db3bc3b2","slug":"icc-t20i-rankings-smriti-mandhana-attains-career-best-t20i-ranking-moves-to-third-place","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC T20I Rankings: स्मृति मंधाना ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टी-20 रैंकिंग, तीसरे स्थान पर पहुंचीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20I Rankings: स्मृति मंधाना ने हासिल की करियर की सर्वश्रेष्ठ टी-20 रैंकिंग, तीसरे स्थान पर पहुंचीं
Tue, 02 Aug 2022 11:46 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:46 PM IST
सार
राष्ट्रमंडल खेलों के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रन बनाने वाली मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंद में 63 रन की नाबाद पारी खेली। पाकिस्तान के खिलाफ इस पारी के बाद उन्होंने रैंकिंग में न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : बीसीसीआई
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद अर्धशतकीय पारी खेलने वाली भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की मंगलवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में करियर के सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 रन बनाने वाली मंधाना ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 गेंद में 63 रन की नाबाद पारी खेली।
पाकिस्तान के खिलाफ इस पारी के बाद उन्होंने रैंकिंग में न्यूजीलैंड की सोफी डेवाइन को पीछे छोड़ दिया। वह दूसरे स्थान पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी से दो रेटिंग अंक पीछे है।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्या हुआ था
बारिश के कारण मैच को 18-18 ओवरों का कर दिया गया। पाकिस्तान की कप्तान बिस्माह मारूफ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उनका यह फैसला गलत साबित हुआ। पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवरों में 99 रनों पर ही सिमट गई। भारत ने 100 रन के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। उसने 11.4 ओवर में दो विकेट पर 102 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना ने जड़ा शानदार अर्धशतक
100 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 5.5 ओवरों में ही 61 रन की साझेदारी कर ली। शेफाली नौ गेंद पर 16 रन बनाकर पवेलियन लौटी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगाया। शेफाली के आउट होने के बाद भी स्मृति ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने आठवें ओवर में तुबा हसन की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकार अपना अर्धशतक पूरा किया। मंधाना 42 गेंद पर 63 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने आठ चौके और तीन छक्के लगाए। मंधाना का स्ट्राइक रेट 150 का रहा।