फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Player Rankings Virat Kohli reclaim fifth spot after back to back half centuries vs England

ICC रैंकिंग जारी: टी-20 में विराट की टॉप-5 में एंट्री, एकदिवसीय में किंग कोहली की बादशाहत बरकरार

Wed, 17 Mar 2021 03:49 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Mar 2021 03:49 PM IST
सार

ICC ने बुधवार को टी-20 और वन-डे दोनों की बल्लेबाजी रैंकिंग एक साथ जारी कर दी। विराट कोहली खेल के तीनों फॉर्मेट में टॉप-5 में मौजूद दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
ICC T20I Player Rankings Virat Kohli reclaim fifth spot after back to back half centuries vs England
विराट कोहली - फोटो : social media

विस्तार

दुनिया में क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने बुधवार को पुरुषों की वन-डे और टी-20 रैकिंग जारी की। खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में विराट कोहली टॉप-5 में एंट्री कर चुके हैं, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में लगातार अर्धशतकों का फायदा मिला तो बल्लेबाजों की एकदिवसीय रैंकिंग में किंग कोहली की बादशाहत जारी है। रोहित शर्मा वन-डे के दूसरे सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। टॉप-7 में कोई बदलाव नहीं है। श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में संपन्न हुई वन-डे सीरीज में सर्वाधिक 258 रन बनाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज शाई होप टॉप-10 लिस्ट में जगह बनाने वाले नए खिलाड़ी हैं। श्रेयस अय्यर 32 पायदान के फायदे से 31वें स्थान बकि पंत 30 पायदान की छलांग लगाकर 80वें नंबर पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजों में आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दो पायदान ऊपर 11वें जबकि तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (14 पायदान के फायदे से 27वें स्थान) और भुवनेश्वर कुमार (सात पायदान के लाभ से 45वें स्थान पर) को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। 

विज्ञापन

 

पिछली चार पारियों में 0, 0, 1, 0 का स्कोर करने वाले केएल राहुल टी-20 रैकिंग में तीसरे से चौथे पायदान पर फिसल गए। यहां 894 अंकों के साथ इंग्लिश ओपन डेविड मलान की बादशाहत जारी है। टी-20 के टॉप-10 में दो भारतीय बल्लेबाज, दो कीवी, दो ऑस्ट्रेलियाई हैं। एक इंग्लिश, एक पाकिस्तानी, एक दक्षिण अफ्रीकाई और एक अफगानी बल्लेबाज को भी जगह मिली है।





 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed