फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 World Cup India Women Seek to Continue Winning Run against Bangladesh

बांग्लादेश के खिलाफ जीत का सिलसिला जारी रखने उतरेगी हरमन की टीम, दूसरा मैच आज

Mon, 24 Feb 2020 12:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Feb 2020 12:23 AM IST
सार

  • एशिया कप में भारत को दो बार बांग्लादेश से मिली है मात
  • जीत से नॉकआउट दौर की संभावनाएं होंगी मजबूत
  • पांच मैच जो पिछले खेले गए दोनों टीमों के बीच उनमें तीन में भारत जीता है

विज्ञापन
ICC T20 World Cup India Women Seek to Continue Winning Run against Bangladesh
Indian women's cricket team - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत से आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारत आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में सोमवार को यहां अपने दूसरे ग्रुप मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगा और उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखना होगा।

विज्ञापन


लेग स्पिनर पूनम यादव के जादुई स्पैल से भारत ने शुक्रवार को टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराया लेकिन हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम बांग्लादेश को हल्के से नहीं ले सकती है क्योंकि उसे अपने इस प्रतिद्वंद्वी से 2018 में टी-20 एशिया कप में दो बार हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


जेमिमा रोड्रिग्ज और पहले मैच में 15 गेंदों पर 29 रन बनाने वालीं 16 वर्षीय ओपनर शेफाली वर्मा एशिया कप टीम का हिस्सा नहीं, लेकिन अगर भारत को बांग्लादेश को हराना है तो शीर्ष क्रम में इन दोनों की भूमिका अहम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अगर सोमवार को जीत दर्ज कर लेता है तो वह पांच टीमों के ग्रुप में नॉकआउट के करीब भी पहुंच जाएगा। भारत को हालांकि अपनी बल्लेबाजी में सुधार करना होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और 132 रन ही बना पाए थे।

विश्व कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज से ही भारतीय बल्लेबाज नियमित अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्होंने बड़े स्कोर नहीं बनाए हैं। अगर पूनम ने 19 रन देकर चार विकेट नहीं लिए होते तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारत की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

मंधाना और हरमन से बड़ी उम्मीदें

त्रिकोणीय सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हरमनप्रीत और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पिछले मैच खास योगदान नहीं दे पाई थी। टीम को इन दोनों से बड़ी पारियों की उम्मीद है। दीप्ति शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 46 गेंदों पर 49 रन बनाए और वह अपनी इस फॉर्म को बरकरार रखने की कोशिश करेंगी।

मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया था और हरमनप्रीत को खुशी है कि अब उनकी टीम एक दो खिलाड़ियों पर निर्भर नहीं है। उन्होंने कहा, ‘हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले हम एक दो खिलाड़ियों पर निर्भर रहते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है।’

जहांआरा और फरगाना पर बांग्लादेश का दारोमदार
जहां तक बांग्लादेश की बात है तो उसका दारोमदार ऑलराउंडर जहांआरा आलम और शीर्ष क्रम की बल्लेबाज फरगाना हक पर टिका रहेगा। छब्बीस वर्षीय हक के नाम पर टी20 अंतरराष्ट्रीय में शतक भी दर्ज है।

बांग्लादेश की सबसे अनुभवी खिलाड़ी कप्तान सलमा खातून भी बल्ले और गेंद से योगदान दे सकती है। ग्रुप ए के एक अन्य मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना श्रीलंका से होगा। इन दोनों टीमों ने अपने पहले मैच गंवाए थे। श्रीलंका को शनिवार को न्यूजीलैंड ने सात विकेट से हराया था।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, पूनम यादव, राधा यादव, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, ऋ चा घोष, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, अरुंधति रेड्डी, पूजा वस्त्राकर में से।

बांग्लादेश: सलमा खातुन (कप्तान), रूमाना अहमद, आयशा रहमान, फहीमा खातुन, फरगना हक, जहांआरा आलम, ख़दीजा तुल कुबरा, सोभना मोस्तरी, मुर्शीदा खातुन, नाहिदा अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), पन्ना घोष, रितु मोनी, संजीदा इस्लाम, शमीमा सुल्ताना में से।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed