फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 world cup 2021: Scenario and conditions for Indian cricket team to enter Semifinals

T20 World Cup: भारत ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दर्ज की विशाल जीत, रन रेट में हुआ बड़ा बदलाव, जानें सेमीफाइनल में पहुंचने के समीकरण

Sat, 06 Nov 2021 12:59 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 06 Nov 2021 12:59 AM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने स्कॉटलैंड के 86 रन के लक्ष्य को महज 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया।

विज्ञापन
ICC T20 world cup 2021: Scenario and conditions for Indian cricket team to enter Semifinals
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का अपना दूसरा मुकाबला बड़े अंतर से जीत लिया है। सुपर 12 स्टेज के ग्रुप बी के मुकाबले में भारत ने स्कॉटलैंड को एकतरफा मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। टीम ने स्कॉटलैंड के 86 रन के लक्ष्य को महज 6.3 ओवरों में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के रन रेट में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। भारतीय टीम अब +1.62 के मजबूत रन रेट के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। भारतीय टीम की इस विशाल जीत के साथ ही उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी बनी हुई हैं। हालांकि अभी भी उसके लिए नॉकआउट स्टेज की राह आसान नहीं है। आइए जानते हैं सेमीफाइनल में पहुंचने का पूरा समीकरण 

विज्ञापन


सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण: 
पाकिस्तान की टीम चार मुकाबले जीतकर आठ अंकों के साथ पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। जबकि दूसरे स्थान के लिए फिलहाल न्यूजीलैंड की टीम प्रबल दावेदार है। हालांकि भारतीय टीम का रन रेट अब बढ़कर +1.62 का हो गया है जो अफगानिस्तान (+1.481) और न्यूजीलैंड (+1.277) दोनों से अधिक है, लेकिन अंकों के मामले में टीम इंडिया अभी भी न्यूजीलैंड से पीछे है। 
विज्ञापन


भारत को अब अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उसे यह उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे और उसके बाद टीम इंडिया नामीबिया के खिलाफ अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला भी बड़े अंतर से जीत ले। इस स्थिति में भारत-न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान तीनों के छह अंक हो जाएंगे और फिर रन रेट के आधार पर दूसरे सेमीफाइनलिस्ट का चयन होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप बी की अंक तालिका:
 
टीम मैच जीते हारे कोई परिणाम नहीं अंक नेट रन रेट
पाकिस्तान 4 4 0 0 8 1.065
न्यूजीलैंड 4 3 1 0 6 1.277
भारत 4 2 2 0 4 1.619
अफगानिस्तान 4 2 2 0 4 1.481
नामीबिया 4 1 3 0 2 -1.851
स्कॉटलैंड 4 0 4 0 0 -3.494

मैच का हाल:
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली छह मैचों में पहली बार टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने स्कॉटलैंड की टीम को 17.4 ओवर में 85 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी सबसे सफल गेंदबाज रहे, दोनों ने तीन-तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने केएल राहुल और रोहित शर्मा की आतिशी पारी के दम पर महज 39 गेंदों में ही बाजी अपने नाम कर ली। टीम इंडिया की तरफ से राहुल ने 19 गेंदों में 50 रन और रोहित शर्मा ने 16 गेंदों में 30 रन बनाए।    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed