T20 World Cup 2021: पहले मैच में ओमान की शानदार जीत, पापुआ न्यू गिनी को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हराया
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ग्रुप के पहले राउंड के मुकाबले में मेजबान ओमान ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 10 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की।
विस्तार
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के सातवें सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ओमान के अल अमीरात स्टेडियम में टूर्नामेंट का पहला मुकाबला खेला गया। ग्रुप के पहले राउंड के मुकाबले में मेजबान ओमान ने पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) को 10 विकेट से हराकर पहली जीत हासिल की।
ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उधर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी ने 9 विकेट खोकर 129 रन बनाए और ओमान के सामने 130 रनों का आसान लक्ष्य रखा। पीएनजी की तरफ से कप्तान असद वाला ने सर्वाधिक 56 रन बनाए जबकि चार्ल्स अमिनी ने 37 रनों का योगदान दिया। वहीं ओमान की तरफ से जीशान मकसूद चार विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।
Oman get their #T20WorldCup 2021 campaign off to a flyer 🔥
विज्ञापन विज्ञापन
They come out 🔝 against Papua New Guinea with 10 wickets in hand.#T20WorldCup | #OMNvPNG pic.twitter.com/G2Zi1ClvNT — ICC (@ICC) October 17, 2021
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की टीम के सलामी बल्लेबाजों ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। आकिब इलयास और जतिंदर सिंह की जोड़ी ने मिलकर शतकीय साझेदारी निभाई और अपने-अपने अर्धशतक जड़े। इलयास 43 गेंदों में 50 और जतिंदर 42 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों खिलाड़ियों की शानदार पारियों के दम पर ओमान ने 13।4 ओवर में ही बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य को हासिल कर लिया।
चार ओवर में 20 रन देकर चार विकेट लेने वाले ओमान के गेंदबाज जीशान मकसूद को मैन ऑफ दी मैच दिया गया।
ओमान ने लिया पहला डीआरएस
विश्व कप में पहली बार डिसीजन रिव्यू सिस्टम (डीआरएस) का इस्तेमाल ओमान ने किया जो बेकार गया। दसवें ओवर की तीसरी गेंद पर खावर अली की गेंद पर बल्लेबाज असद वला के खिलाफ एलबीडब्ल्यू की अपील को अपंयार कुमार धर्मसेना ने ठुकरा दिया। ओमान के कप्तान जीशान ने डीआरएस लिया, लेकिन अंपायर्स कॉल होने की वजह से बल्लेबाज आउट होने से बच गया। डीआरएस को पहली बार पुरुषों की टी20 विश्व कप में शामिल किया गया है।
- पहली गेंद ओमान के बिलाल खान ने टोनी उरा को फेंकी। पहला विकेट भी बिलाल के खाते में टोनी के रूप में गया
- पहला चौका और छक्का पापुआ न्यू गिनी के बल्लेबाज अमिनी ने जड़ा
- पहला अर्द्धशतक पापुआ न्यू गिनी के कप्तान असद वला के बल्ले से निकला
- 3000 दर्शकों को ओमान में स्टेडियम में मैच देखने की अनुमति मिली है