फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20 Rankings: Rahul retains second spot, Kohli climbs to 6th spot

ICC T20 Rankings: राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान पर पहुंचे

Wed, 03 Mar 2021 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 03 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
ICC T20 Rankings: Rahul retains second spot, Kohli climbs to 6th spot
विराट कोहली, केएल राहुल - फोटो : social media

आईसीसी ने बुधवार को ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए। राहुल 816 अंक से इंग्लैंड के डेविड मलान (915) से पीछे हैं जो अपने शीर्ष स्थान पर डटे हुए हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं।

विज्ञापन


दरअसल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी सूची में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


वहीं, न्यूजीलैंड के डेवन कोनवे ने शुरुआती मैच में नाबाद 99 रन बनाए थे, जिससे वह 46 पायदान के फायदे से महज आठ मैचों के बाद ही 17वें स्थान पर जबकि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 97 रन की पारी के बूते तीन पायदान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान (736) शीर्ष पर हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से सूची में दोबारा प्रवेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed