{"_id":"603f84fb5fa20b384b104024","slug":"icc-t20-rankings-rahul-retains-second-spot-kohli-climbs-to-6th-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"ICC T20 Rankings: राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान पर पहुंचे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ICC T20 Rankings: राहुल दूसरे स्थान पर बरकरार, कोहली छठे स्थान पर पहुंचे
Wed, 03 Mar 2021 06:15 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 03 Mar 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली, केएल राहुल
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईसीसी ने बुधवार को ताजा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग की बल्लेबाजी सूची में टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा जबकि कप्तान विराट कोहली एक पायदान के फायदे से छठे स्थान पर पहुंच गए। राहुल 816 अंक से इंग्लैंड के डेविड मलान (915) से पीछे हैं जो अपने शीर्ष स्थान पर डटे हुए हैं जबकि कोहली के 697 अंक हैं।
विज्ञापन
दरअसल, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के स्थानों में दोनों देशों के बीच चल रही श्रृंखला के पहले दो मैचों के बाद अपडेट हुई रैंकिंग में काफी बदलाव हुआ है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (801) एक पायदान ऊपर तीसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के कप्तान आरोन फिंच (788) चौथे स्थान पर खिसक गए। दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन (700) भी सूची में एक पायदान के लाभ से पांचवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
वहीं, न्यूजीलैंड के डेवन कोनवे ने शुरुआती मैच में नाबाद 99 रन बनाए थे, जिससे वह 46 पायदान के फायदे से महज आठ मैचों के बाद ही 17वें स्थान पर जबकि सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल 97 रन की पारी के बूते तीन पायदान के फायदे से 11वें स्थान पर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस 77 पायदान की छलांग से 110वें जबकि मैथ्यू वेड 118वें नंबर पर हैं।
विज्ञापन
उधर, गेंदबाजों की सूची में शीर्ष पांच स्थानों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अफगानिस्तान के राशिद खान (736) शीर्ष पर हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों में कोई भारतीय शामिल नहीं है। न्यूजीलैंड के टिम साउदी छठे, मिशेल सैंटनर सातवें, ईश सोढी 11वें और ट्रेंट बोल्ट 49वें स्थान पर पहुंच गए। ऑस्ट्रेलिया के जाय रिचर्डसन ने 115वें स्थान से सूची में दोबारा प्रवेश किया है।